फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2.52 lakh ayushman card made

Charkhi Dadri News: 2.52 लाख ने बनवाए आयुष्मान कार्ड, साढ़े 12 हजार करवा चुके उपचार

Sun, 12 Jan 2025 06:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 12 Jan 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
2.52 lakh ayushman card made
स्वास्थ्य:-
विज्ञापन

- जिले में पैनल में शामिल हैं 23 सरकारी और निजी अस्पताल, अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोग भी बनवा चुके हैं कार्ड
- 47 हजार लाभार्थियों ने अभी नहीं बनवाए हैं कार्ड, आयुष्मान कार्ड बनाने के मामले में प्रदेश में दूसरे पायदान पर है दादरी जिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 2.97 लाख लाभार्थियों में से अब तक 2.52 लाख आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं जबकि 47 हजार ने अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है। योजना के तहत जिले के 23 निजी और सरकारी अस्पताल आयुष्मान कार्ड से लोगाें को मुफ्त उपचार दे रहे हैं। प्रदेश में लोगाें के आयुष्मान कार्ड बनाने में दादरी जिला फिलहाल दूसरे स्थान पर चल रहा है।

प्रदेश में आयुष्मान कार्ड बनाने में पहले स्थान पर महेंद्रगढ़ और तीसरे स्थान पर भिवानी जिला है। फिलहाल, दादरी में 2,97,429 आयुष्मान लाभार्थी हैं। इनमें से 2,52,613 लोगों ने अब तक अपने आयुष्मान कार्ड बनवाए हैं। अब प्रतिदिन 40 लोग आयुष्मान कार्ड से अपना इलाज कराने के लिए नागरिक अस्पताल पहुंच रहे हैं। हालांकि, इनकी उपचार प्रक्रिया सामान्य मरीजों से थोड़ी अलग रहती है। ओपीडी के दौरान मरीजों को आयुष्मान कार्ड दिखाना होता है। इसके बाद उनकी अलग फाइल बनती है। आईपीडी में तब्दील होकर वह आयुष्मान केंद्र पर जाती है। इसके बाद मरीज का निशुल्क उपचार किया जाता है। इसमें कोई भी मरीज हर छोटी से बड़ी बीमारी का कहीं पर भी उपचार करा सकता है।
विज्ञापन

बीते एक साल की बात करें तो जिले के लगभग साढ़े 12 हजार लाभार्थी मरीज अब तक आयुष्मान कार्ड से उपचार करा चुके हैं। आयुष्मान जिला सूचना प्रबंधक सतीश यादव ने बताया कि अब इस योजना के तहत 70 से अधिक उम्र के लोगों को भी शामिल किया गया है। जिले में 70 साल व इससे अधिक उम्र के लोग अब अपना आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ये हैं योजना की शर्तें
योजना के अनुसार, आयुष्मान कार्ड का लाभ 1.80 लाख से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को दिया जाता है। इसमें मरीजों को 5 लाख तक का मुफ्त उपचार दिया जाता है। यह पूरे परिवार को साल में केवल एक बार ही मिल पाता है।

- सीएचसी और सभी अस्पतालों में बनवा सकते हैं कार्ड
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी जिलों में पैनल में शामिल निजी और राजकीय अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। लाभार्थी परिवार किसी भी सीएचसी, स्वयं फोन से और सरकारी व निजी अस्पतालों में बनवा सकते हैं। जिले में 23 स्वास्थ्य केंद्रों पर आयुष्मान कार्ड बनवाने की सुविधा है।


वर्सन:
जिले में 85 फीसदी लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। मरीज कार्ड से उपचार भी करा रहे हैं। विभाग शेष लाभार्थियों को भी जागरूक कर इस योजना का लाभ मुहैया कराएगा।
-डॉ. आशीष मान, डिप्टी सीएमओ व नोडल अधिकारी, आयुष्मान अभियान

फोटो-04
शहर के नागरिक अस्पताल में बनाया गया आयुष्मान कार्ड काउंटर। संवाद

फाइल फोटो--कल्पना।

फाइल फोटो--कल्पना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed