फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   250 illegal liquor vends running in the district, SP orders 8 teams to take action

Charkhi Dadri News: जिले में चल रहे शराब के 250 अवैध खुर्दे, एसपी ने 8 टीमों को दिए कार्रवाई के आदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
250 illegal liquor vends running in the district, SP orders 8 teams to take action
शराब की पेटियां।
चरखी दादरी। नकली शराब से लोगों की मौत का मामला प्रदेश में गर्माया हुआ है। इसके मद्देनजर जिला पुलिस ने भी शराब की अवैध बिक्री की चेन तोड़ने की तैयारी कर ली है। एसपी ने 8 पुलिस टीमों को शराब के अवैध खुर्दों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया है। अब ये टीमें इन अवैध खुर्दों पर कार्रवाई शुरू करेंगी। जिले की बात करें तो 250 से अधिक शराब के अवैध खुर्दे चल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में शराब की अवैध बिक्री का खेल लंबे समय से चल रहा है। लगभग हर गांव में कोई न कोई शख्स शराब की अवैध बिक्री जरूर करता है। कुछ गांवों में अवैध शराब की बिक्री करने वालों की संख्या पांच तक है। हालांकि पहले भी पुलिस शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करती रही है। हर साल आबकारी अधिनियम के तहत करीब 130 मामले दर्ज होते हैं। इस लिहाज से हर माह जिले में शराब की अवैध बिक्री करते 10 से अधिक लोग पकड़े जाते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में यमुनानगर में नकली शराब से हुई मौतों के बाद डीजीपी ने सभी एसपी को शराब के अवैध खुर्दों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके मद्देनजर एसपी ने दादरी सिटी, दादरी सदर, बाढड़ा, झोझूकलां, बौंदकलां और तीन स्पेशल टीमों को गांव-गांव जाकर खुर्दों पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अब ये आठ पुलिस टीमें अपनी कार्रवाई शुरू करेंगी और प्रतिदिन रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- शराब बेचने वालों पर 10 माह में हुई ये कार्रवाई
पिछले 10 माह में पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 110 केस दर्ज किए हैं। इन मामलों में 150 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने इन आरोपियों से देसी शराब की 2500 और अंग्रेजी शराब की करीब 1000 बोतलें बरामद की हैं।

- ऐसे कमाते हैं मुनाफा
पुलिस के अनुसार अवैध खुर्दे चलाने वाले देसी शराब की पेटी सस्ते दाम पर लाते हैं। इसके बाद वो बोतल को खोलकर उसकी शराब गिलास, पव्वे या अध्धे में डालकर बेचते हैं। इसकी एवज में उन्हें पेटी के साथ बोतल पर भी मुनाफा हो जाता है। वहीं, खुर्दों पर दी जाने वाली शराब के नकली होने का भी अंदेशा रहता है।

- पहले बड़ी खेप से लेकर पकड़ी जा चुकी फैक्टरी
दादरी जिले में लंबे समय से शराब की अवैध बिक्री रही है। पहले भी जिला पुलिस बड़ी खेप और शराब तैयार करने की फैक्टरी का भंड़ाफोड़ कर चुकी है। पिछले करीब एक साल से जिले में शराब की कोई अवैध फैक्टरी तो नहीं पकड़ी गई है, लेकिन अवैध बिक्री के काफी मामले सामने आ चुके हैं।


-----------------------------------------------------
अवैध शराब खुर्दों पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी। इस संबंध में सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दे दिए गए हैं। कार्रवाई के लिए थानास्तर पर टीम बना दी गई है। आमजन से अपील है कि शराब की अवैध बिक्री रोकने में पुलिस का सहयोग करें और अवैध रूप से शराब बेचने वालों की सूचना थाना प्रभारी या एसपी कार्यालय में दें।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed