फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   22-year-old man dies during 24 hours of Corona positive report

कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के 24 घंटे के दौरान 22 वर्षीय युवक की मौत

Wed, 28 Apr 2021 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
22-year-old man dies during 24 hours of Corona positive report
कोरोना संक्रमित 22 वर्षीय युवक की कोरोना बुधवार को मौत हो गई। कोरोना संक्रमित युवक अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती था और कुछ घंटे पहले ही उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। वहीं, दिल्ली के नांगलोई निवासी कोरोना संक्रमित महिला की मंगलवार रात 12:45 पर एमएलआर कोविड अस्पताल में मौत हो गई इस सबके बीच जिले में कोरोना के रिकार्ड 101 नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इसके अलावा कबीर नगर, एमसी कॉलोनी और अचीना गांव को प्रशासन ने मेक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिया है।
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को 101 नए केस सामने आने के बाद जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2337 हो गई है। जिले में अब 675 सक्रिय केस हैं, जबकि 1627 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 18 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। शहर के कबीर नगर और एमसी कॉलोनी समेत अचीना गांव में कोरोना संक्रमित ज्यादा होने के कारण मेक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 467 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने की सिफारिश जिला प्रशासन से की है।
विज्ञापन

मेक्रो कंटेनमेंट जोन में ऑनलाइन डिलिवरी नहीं
एक तरफ तो प्रशासन ने तीन मेक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं, लेकिन दूसरी और यहां रहने वाले लोगों के लिए सब्जी, दूध, दवाओं आदि की व्यवस्था तक नहीं की है। अमर उजाला टीम बुधवार दोपहर कबीर नगर मेक्रो कंटेनमेंट जोन का जायजा लेने पहुंची तो लोग बाहर आते मिले। महिला सुमन, काली और सरोज ने बताया कि वे सब्जियां लेने बाजार गई थीं। वहीं, बाइक सवार नेतराम और अमित ने बताया कि वे दवाएं लेने के लिए मेक्रो कंटेनमेंट जोन से बाहर निकले थे। कबीर नगर में 17, अचीना में 27 और एमसी कॉलोनी में 15 कोरोना सक्रिय केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में 28 लोग कोरोना संक्रमित मिले
बुधवार को शहर में 28, झोझूकलां में छह, झोझूंखुर्द में पांच, कारी आदू में दो, रामपुरा में दो, छपार में चार, अचीना में चार, इमलोटा में छह, भागेश्वरी में दो, द्वारका में दो, हड़ौदी में दो, मंदोला में एक, काकड़ोली हट्ठी में एक, डालवास में एक, फतेहगढ़ में एक, बौंदकलां में पांच, पिचोपा में दो, बेरला में एक, बलकरा में एक, पांडवान में एक, चरखी में दो, गोठड़ा में एक, साहुवास में एक, दगड़ोली में एक व्यक्ति समेत सिविल अस्पताल का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिला है।
ये है 28 अप्रैल तक की जिले में कोरोना की स्थिति
कुल सैंपल 156786
पॉजिटिव रिपोर्ट 2337
निगेटिव रिपोर्ट 152990
लंबित रिपोर्ट 1549
सक्रिय केस 675
स्वस्थ 1627
कोरोना से मौत 35
संपर्क में आए 19312
रिकवरी रेट 69.61 प्रतिशत
मृत्यु दर 0.01 प्रतिशत
एक दिन में 757 लोगों को लगाई वैक्सीन
बुधवार को जिले में 757 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। जिला वैक्सीनेशन इंचार्ज डॉ. आशीष मान ने बताया कि 431 लोगों ने वैक्सीन की पहली और 326 ने दूसरी डोज लगवाई। उन्होंने बताया कि सिविल अस्पताल में 100, एमसीएच में 40, बौंदकलां में 20, अचीना में 80, इमलोटा में 139, रानीला में 8, सांवड़ में 10, झोझूकलां में 30, मानकावास में 90, माई कलां में 10, गोपी में 4, बाढड़ा में 66, कादमा में 40 और छपार में 120 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया।

जिले में बुधवार को 101 नए संक्रमित मिले हैं जबकि अग्रोहा के अस्पताल में एक संक्रमित की मौत हुई है। जिले में 675 केस सक्रिय हैं। हमने मेक्रो कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन बना दिए हैं। लोगों से अपील है कि सजगता और सतर्कता बरतें।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed