फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   22 mm rain

Charkhi Dadri News: 45 मिनट में 26 एमएम बरसे बदरा, फसलों के लिए संजीवनी, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 28 Jul 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 28 Jul 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
22 mm rain
बारिश के दौरान पुरानी अनाज मंडी में भरे पानी से गुजरते लोग और अठखेली करते बच्चे। संवाद
फोटो 24
विज्ञापन

बारिश के दौरान पुरानी अनाज मंडी में भरे पानी से गुजरते लोग और अठखेली करते बच्चे। संवाद
फोटो 25
लाला लाजपतराय चौक के समीप भरे पानी से गुजरता मोपेड सवार। संवाद
फोटो 26
दादरी कोर्ट परिसर में हुई झमाझम बारिश का दृश्य। संवाद

- सोमवार दोपहर बदला मौसम का मिजाज, अधिकतम तापमान 2 तो न्यूनतम एक डिग्री लुढ़का
- बारिश के दौरान गलियों व सड़कों पर भरा पानी, शाम तक हो पाई निकासी
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर व आसपास के हिस्सों में सोमवार को 26 एमएम बारिश दर्ज की गई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। बारिश से शहर के कई हिस्सों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। वहीं, कृषि विशेषज्ञों की मानें तो बारिश से खरीफ सीजन की फसलों को खासा फायदा पहुंचा है।
पिछले करीब 10 दिन से बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी बन रही थी। इससे लोगों को खासी परेशानी हो रही थी। दिन के समय तेज धूप खिलने पर ज्यादा दिक्कत बन रही थी। वहीं, सोमवार को मौसम का मिजाज बदला और 45 मिनट तक झमाझम बारिश हुई। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

दरअसल, सोमवार को आसमान में बादल छा गए। दोपहर तक उमस भरी गर्मी बनी रही। दो बजे के बाद करीब 45 मिनट तक बारिश हुई। बारिश के बाद उमस से थोड़ी राहत मिली। रविवार की तुलना में अधिकतम दो डिग्री गिरा है जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई दिन बाद बारिश होने के कारण डूंगरवाला जोहड़ अतिरिक्त पानी का दबाव झेल गया जबकि जनस्वास्थ्य विभाग ने पंपिंग स्टेशन की मोटरें चलाकर जोहड़ से नियमित पानी की उठान जारी रखी। यही कारण रहा कि ज्यादातर हिस्सों से कुछ समय बाद पानी की निकासी हो गई।
- इन हिस्सों में बना जलभराव
बारिश से दिल्ली रोड मेन बाजार, लाजपतराय चौक, लोहारू रोड, जांगड़ा मार्केट, नगर परिषद कार्यालय परिसर, तिकोना पार्क, रोहतक रोड व पुरानी अनाज मंडी सहित कई हिस्सों में जलभराव हो गया। जलभराव की वजह से शहर में जाम की स्थिति बनी रही। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हुई। हालांकि, शाम तक ज्यादातर क्षेत्रों से पानी निकासी हो गई।
- इन फसलों को फायदा
बारिश से खरीफ की फसल बाजरा, कपास व धान आदि में खासा फायदा पहुंचा है। जिले में बाजरे का बिजित रकबा एक लाख 20 हजार एकड़ है। 10 दिन के अंतराल बाद हुई बारिश से फसल को विशेष फायदा पहुंचा है। किसान नरेश फोगाट, चंद्र सिंह, बलबीर सिंह ने बताया कि बारिश से सभी प्रकार की फसलों को फायदा हुआ है।

- डेंगू-मलेरिया का बढ़ा खतरा
बारिश में शहर और गांवों में साफ जलभराव हो गया है। इसमें डेंगू व मलेरिया का लारवा पनपेगा, जो लोगों को डेंगू व मलेरिया का शिकार बनाएगा। इस सीजन में जिले में डेंगू और मलेरिया के 3-3 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसकी पुष्टि नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन ने की है।
- अगले एक सप्ताह तापमान ये रहने की उम्मीद
तारीख - अधिकतम तापमान - न्यूनतम तापमान
29 जुलाई - 32 - 26
30 जुलाई - 31 - 26
31 जुलाई - 30 - 26
1 अगस्त - 32 - 26
2 अगस्त - 32 - 27
3 अगस्त - 33 - 27
4 अगस्त - 32 - 27
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed