फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   210 students enrolled in Rawaldhi ITI

रावलधी आईटीआई में 210 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
210 students enrolled in Rawaldhi ITI
चरखी दादरी। आईटीआई संस्थान रावलधी में आगामी शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए दूसरी काउंसिलिंग में दाखिले के लिए दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है। पहली दो मेरिट लिस्ट के आधार पर अब तक 210 विद्यार्थी संस्थान में दाखिला ले चुके हैं। संस्थान के प्रधानाचार्य अजय खोखर ने बताया कि ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया के तहत दूसरी काउंसिलिंग पांच सितंबर तक जारी रहेगी। सत्यापन के लिए पांच कमेटी बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट के आधार पर अब तक 201 दाखिले हुए हैं और पांच सितंबर को दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले का अंतिम दिन है। निर्धारित समय अवधि तक दाखिलों की संख्या 250 तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दाखिला लेने के इच्छुक प्रार्थी के पास अपने सभी शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, आधार कार्ड आदि होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि प्रार्थी के पास दाखिला फॉर्म भरने के लिए स्वयं का मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी, परिवार पहचान पत्र और आधार कार्ड होना जरूरी है। संस्थान में इस बार एनसीवीटी मोड की 584 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed