फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   21 villages will decide fate of candidates

Charkhi Dadri News: दोनों हलकों के 21 बड़े गांव तय करेंगे प्रत्याशियों की हार और जीत

Wed, 02 Oct 2024 03:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 02 Oct 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
21 villages will decide fate of candidates
चुनाव पेज की लीड:
विज्ञापन


तीन से लेकर 11,000 तक हैं बड़े गांवों में मतदाता, यहां प्रत्याशी पहुंच चुके हैं दो से तीन बार


जिले के 30 गांव ऐसे जहां 1,000 से कम हैं मतदाता

चरखी दादरी। जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र चुनावी रंग में रम चुके हैं। हर जगह इस समय चुनाव की ही चर्चा है। वहीं, दोनों विधानसभा क्षेत्रों के 21 बड़े गांवों पर प्रत्याशियों की नजर है। इन गांवों में मतदाताओं की संख्या 3,000 से 11,000 तक है। ऐसे में ये गांव प्रत्याशियों की जीत-हार भी तय करेंगे। यही कारण है कि बड़े गांवों में ज्यादातर प्रत्याशी दो से तीन बार जा चुके हैं।
जिले में सर्वाधिक मतदाताओं वाली ग्राम पंचायत बौंदकलां है। दादरी जिले की अगर बात करें तो चार खंडों में कुल 165 पंचायतें हैं। सर्वाधिक 48 ग्राम पंचायतें बाढड़ा खंड़ में हैं। इसके बाद झोझूकलां खंड का नंबर आता है। यहां 47 पंचायतें हैं। दादरी खंड में 46 और बौंदकलां खंड में 24 ग्राम पंचायतें हैं।
विज्ञापन

अब खंडवार तीन हजार से अधिक मतदाताओं वाली पंचायतों की बात करें तो इसमें सबसे आगे दादरी है। दादरी खंड में 9 ग्राम पंचायतें ऐसी हैं, जिनमें तीन हजार या इससे अधिक मतदाता हैं। इस सूची में दूसरे नंबर पर बौंदकलां है। यहां 7 गांवों में तीन हजार या इससे ज्यादा मतदाता हैं। तीसरे नंबर पर झोझूकलां खंड है। इस खंड में 4 बड़े गांव ऐसे हैं, जिनमें 3000 से अधिक मतदाता हैं। बाढड़ा खंड में केवल बेरला पंचायत ऐसी है, जहां 3000 से अधिक मतदाता हैं। काकड़ोली हुक्मी में 2999 मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दादरी जिले के चारों खंडों में 30 गांव ऐसे हैं, जहां 1000 से कम मतदाता हैं। इस सूची में सबसे आगे बाढड़ा खंड है। बाढड़ा खंड के 14 गांवों में मतदाताओं की संख्या एक हजार से कम है। खंड की सूरजगढ़ पंचायत में सबसे कम 450 मतदाता हैं। दादरी खंड में 3 ऐसे गांव हैं, जहां एक हजार से कम मतदाता हैं। इसके अलावा बौंदकलां खंड में ऐसे 3 और झोझूकलां खंड में 10 गांव हैं।

खंडवार तीन हजार से अधिक मतदाताओं वाली पंचायतों का ब्योरा

खंड - 3000 से ज्यादा मतदाता वाले गांव

दादरी - भागवी, बिरही, चरखी, छपार, ढाणी फौगाट, इमलोटा, पैंतावास कलां, रावलधी व समसपुर

बाढड़ा बेरला
बौंदकलां - अचीना, बौंदकलां, झिंझर, मिसरी, सांजरवास, रानीला, सांवड़
झोझूकलां- चिड़िया, झोझूकलां, चांगरोड, कलियाणा



खंडवार 1000 से कम मतदाताओं वाले गांव

खंड-1000 से कम मतदाता

दादरी- अख्तयारपुरा, अटेला कलां, टिकान कलां

बाढड़ा- डोहका दीना, डोहका मौजी, डुडीवला नंदकरण, गोबंदपुरा, करी आदू, कारी दास, कारी तोखा, किष्कंधा, मांढी पिरानु, पंचगांव, सिरसली, सूरजगढ़, डालावास, आर्य नगर


बौंदकलां- जयश्री, कोहलावास, लांबा

झोझूकलां- आबिदपुरा, असावरी, बिंद्रावन, ढाणी गुजरान, गोकल, कुब्जानगर, माई खुर्द, निहालगढ़, नोसवा, टोडी


- जिले में इस बार 4,06,316 मतदाता
जिले के दोनों हलकाें में इस बार 4,06,316 मतदाता हैं। इनमें से 2,14,072 पुरुष और 1,92,243 महिला मतदाता हैं। बाढड़ा विधानसभा में कुल 1,97,966 और दादरी विधानसभा में कुल 2,08,350 मतदाता हैं।

फोटो 01
बौंदकलां में सोमवार को आयोजित चुनावी जनसभा में मौजूद लोग। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed