फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   21 nominations on first day for vaishya education society

Charkhi Dadri News: पहले दिन 11 पदों के लिए 21 लोगों ने किया नामांकन

Mon, 27 Oct 2025 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
21 nominations on first day for vaishya education society
फोटो 35 : दादरी स्थित वैश्य सीनियर सैकेंडरी स्कूल का गेट। संवाद
विज्ञापन

वैश्य एजुकेशन सोसायटी : नौ नवंबर को वैश्य स्कूल के प्रांगण में मतदान करवाया जाएगा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। नगर में देश की आजादी से पहले स्थापित वैश्य एजुकेशन सोसायटी के द्विवार्षिक चुनाव की प्रक्रिया रविवार को नामांकन पत्र दाखिल करने के साथ शुरू हो गई। रविवार को सोसायटी के 11 पदों के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए।
नामांकन प्रक्रिया सोमवार दोपहर दो बजे से सायं पांच बजे तक जारी रहेगी। चुनाव अधिकारी अधिवक्ता पवन बंसल ने बताया कि पहले दिन 11 पदों के लिए 21 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्र जमा करवाने के पहले दिन प्रधान पद पर कृष्ण कुमार मकड़ानियां और बलराम गुप्ता, उपप्रधान पद पर चंद्रमोहन गुप्ता व प्रदीप गर्ग, महासचिव पद पर डॉ. योगेश मित्तल व डॉ. ललित महाजन, सचिव पद पर राजेश खजांची व संजय गोयल, कोषाध्यक्ष पद के लिए नरेश कुमार ऐरन ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा, वैश्य बॉयज स्कूल के चेयरमैन पद के लिए जगदीश ऐरन व सुनील गर्ग तथा इसी स्कूल के मैनेजर पद के लिए शुभम गोयल व विकास गुप्ता ने नामांकन पत्र जमा करवाए। वैश्य कन्या स्कूल के चेयरमैन पद के लिए मोतीलाल बिंदल व विष्णु गोयल तथा इसी स्कूल के मैनेजर पद के लिए पवन गर्ग व विनोद गुप्ता ने फार्म जमा करवाए। वहीं, सोसायटी के सदस्य के दो पदों के लिए प्रतीक सिंगला, प्रवीन कुमार, शिवकुमार व विवेक गोयल ने फार्म जमा करवाए हैं।
दादरी की वैश्य एजुकेशन सोसायटी की ओर से शहर में वैश्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल और वैश्य कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। दोनों शिक्षण संस्थानों में हजारों की संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करते हैं। सोसायटी के करीब 800 मतदाता मतदान करेंगे।

27 अक्तूबर को शाम छह बजे की जाएगी नामांकन पत्रों की छंटनी
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता पवन बंसल ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करवाने के लिए 26 व 27 अक्तूबर को दोपहर दो से पांच बजे तक का समय निर्धारित है। 27 अक्तूबर को शाम छह बजे नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी। 28 व 29 अक्तूबर को दोपहर दो से पांच बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद नौ नवंबर को वैश्य स्कूल के प्रांगण में मतदान करवाया जाएगा। मतदान के बाद ही गिनती कर नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed