{"_id":"687925c139e0fb35c00144c8","slug":"20-to-50-bag-urea-taker-farmers-will-be-checked-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140812-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: डीएपी, यूरिया के 20 से 50 बैग लेने वाले 1242 किसानों की जांच करेगा कृषि विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: डीएपी, यूरिया के 20 से 50 बैग लेने वाले 1242 किसानों की जांच करेगा कृषि विभाग
Thu, 17 Jul 2025 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 17 Jul 2025 10:03 PM IST
विज्ञापन
प्रस्तावित लीड
फोटो 01
जमींदारा सोसायटी कार्यालय में खाद लेने के लिए पहुंचे किसान। संवाद
फोटो 02
दादरी वितरण केंद्र पर डीएपी का बैग लेता किसान। संवाद
- विभाग को किसानों के आगामी रबी सीजन के लिए खाद स्टॉक करने का अंदेशा, मुख्यालय की ओर से जारी की गई सूची
- तीन एसडीओ व तीन एपीबीओ की जांच के लिए लगाई ड्यूटी
जगवीर शर्मा
चरखी दादरी। जिन किसानों ने खरीफ सीजन में 20 से ज्यादा यूरिया बैग बिक्री केंद्रों से खरीदे हैं, अब उनकी जिला कृषि विभाग जांच करेगा। इन किसानों की सूची चंडीगढ़ निदेशालय की ओर से जारी की गई है। दादरी में ऐसे किसानों का आंकड़ा 1242 मिला है।
दरअसल, सरकार व विभाग के पास यह बात सामने आई है कि किसान खाद का स्टॉक कर रहे हैं। अधिकतर किसानों ने तो अगले रबी सीजन के लिए डीएपी व यूरिया खाद का स्टॉक करना अभी से शुरू कर दिया है। अब इन किसानों के सत्यापन के लिए तीन एसडीओ व तीन एबीपीओ के नेतृत्व में खंड कृषि अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
इसके लिए टीमें बनाकर सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया है। जिन किसानों ने 20 से ज्यादा यूरिया खाद ली है उनके जमीन का रिकाॅर्ड भी देखा जाएगा। कृषि विभाग प्रति एकड़ यूरिया खाद डालने की सिफारिश 35 किलोग्राम तक करता है।
विज्ञापन
जिले का कुल कृषि योग्य रकबा एक लाख 22 हजार 378 हेक्टेयर क्षेत्र है। जिले के खरीफ सीजन की यूरिया की मांग 15 हजार मीट्रिक टन है। एक अप्रैल से यूरिया खाद का वितरण हो रहा है। किसान लगातार खाद की खरीद करते आ रहे हैं। जैसे ही यूरिया व डीएपी से भरा ट्रक पहुंचता है, किसान उसी समय पहुंच जाते हैं। एक घंटे में 800 बैग से भरा ट्रक बिक्री हो जाता है। किसान को आधार कार्ड पर पांच बैग यूरिया व तीन डीएपी खाद के बैग दिए जाते हैं। संवाद
- जांच में सुगमता के लिए मुख्यालय से जारी की गई सूची
अब कृषि निदेशालय की ओर से जिलास्तर पर कृषि कार्यालयों को पत्र जारी किया गया है। इसमें ऐसे किसानों की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं, जिन्होंने 20 से ज्यादा बैग खरीदे हैं। इसके लिए तीन एसडीओ व तीन एबीपीओ की देखरेख में खंड कृषि अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे किसानों की बाकायदा सूची भी चंडीगढ़ से जारी कर दी गई है। ताकि, आसानी से इन किसानों तक पहुंच हो सके और जांच करने में सुगमता हो सके।
- सूची में शामिल किसानों ने जून और जुलाई में ली डीएपी खाद
कृषि निदेशालय ने जून व जुलाई में यूरिया खाद खरीदने वाले किसानों की सूची भेजी है। इस सूची में 20 से 50 बैग यूरिया लेने वाले किसानों की संख्या 1242 है। जून एवं जुलाई माह में 20 से 30 बैग लेने वाले किसानों की संख्या 560 है। इसी प्रकार जून में ही 30 से 40 बैग लेने वाले किसानों की सूची 134 व जुलाई माह की संख्या 196 किसान है। इसी प्रकार, 40 से 50 बैग खरीदने वाले किसानों की संख्या जून माह में 135 व जुलाई माह में 217 है। अब विभाग इन किसानों पर शिकंजा कसने जा रहा है। यह कुल आंकड़ा 1242 किसान हैं।
वर्सन
खाद के सरकारी स्टाॅक की गत वर्ष की तुलना में ज्यादा कमी मिलने पर यह जांच करवाई जा रही है। जांच के लिए तीन एसडीओ व तीन एबीपीओ की देखरेख में बीएओ की ड्यूटी लगा दी है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
-कृष्ण कुमार, एसडीओ, कृषि विभाग