{"_id":"60885bf58ebc3ecffe4fbafb","slug":"20-oc-installed-in-isolation-ward-to-save-oxygen-charkhidadri-news-rtk606280748","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की बचत के लिए आइसोलेशन वार्ड में 20 ओसी इंस्टॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की बचत के लिए आइसोलेशन वार्ड में 20 ओसी इंस्टॉल
विज्ञापन
दादरी जिले में अप्रैल में संक्रमितों की संख्या काफी बढ़ी है। इससे ऑक्सीजन की खपत में बढ़ोतरी होने का अंदेशा है और इसे देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने 20 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर आइसोलेशन वार्ड में इंस्टॉल कर दिए हैं। इनके जरिये स्वास्थ्य विभाग ऑक्सीजन की बचत करेगा। एक ओसी मरीज को 100 प्रतिशत तक ऑक्सीजन देने में सक्षम है।
दादरी में कोरोना संक्रमितों के लिए प्रशासन ने चार केंद्र बनाए हुए हैं। यहां 146 साधारण और 76 ऑक्सीजन बेड हैं। 14 ऑक्सीजन बेड पर संक्रमित उपचाराधीन हैं, जबकि 62 अभी खाली हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अभी ऑक्सीजन या बेड की कोई कमी नहीं है। वहीं, विभाग के ऑक्सीजन कन्संट्रेटर इंस्टॉल करने से ऑक्सीजन की बचत भी अब होगी। जिले में 1800 लीटर से अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध है। ऑक्सीजन खत्म होने की स्थिति में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर का सहारा लिया जा सकता है। आपात स्थिति में ये बेहद कारगर सिद्ध होगा। 20 बेड पर ओसी की सुविधा शुरू की गई है। एक ऑक्सीजन कन्संट्रेटर लगातार तीन घंटे तक मरीज को निर्बाध ऑक्सीजन सप्लाई कर सकता है। प्रत्येक तीन घंटे बाद दस मिनट के लिए ऑक्सीजन कन्संट्रेटर को बंद करना होगा। अगर मौसम ठंडा रहता है तो ओसी की ऑक्सीजन आपूर्ति का समय और बढ़ सकता है।
क्या है ऑक्सीजन कन्संट्रेटर
ऑक्सीजन कन्संट्रेटर एक मशीन है जो ऑक्सीजन की आपूर्ति करती है। यह 100 प्रतिशत तक ऑक्सीजन देने मे सक्षम है। ऑक्सीजन सिलिंडर खाली होने की स्थिति में इसके जरिये मरीज को ऑक्सीजन दी जा सकती है। 24 घंटे इस्तेमाल करने पर आठ बार इसे 80 मिनट बंद रखना होगा।
विज्ञापन
चार घंटे चलता है एक ऑक्सीजन सिलिंडर
जिला में ऑक्सीजन के 88 सिलिंडर उपलब्ध हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग 200 और सिलिंडर की मांग हेड ऑफिस भेज चुका है। जल्द ही ऑक्सीजन सिलिंडर की खेप विभाग के पास पहुंचने का अनुमान है। एक ऑक्सीजन सिलिंडर चार घंटे तक चलता है।
ऑक्सीजन सिलिंडर खत्म होने की स्थिति में ऑक्सीजन कन्संट्रेटर कारगर सिद्ध होंगे। हमने 20 ओसी इंस्टॉल कर दिए हैं। इनके जरिये ऑक्सीजन की बचत भी होगी। यह मरीज को 100 प्रतिशत तक ऑक्सीजन देने में सक्षम है।
डॉक्टर गौरव भारद्वाज, जिला कोरोना नोडल अधिकारी