फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 sub station will be made

Charkhi Dadri News: रानीला सब स्टेशन को दादरी शहर के 132 केवीए से जोड़ा जाएगा, 22 गांवों को सीधे तौर पर होगा फायदा

Sun, 09 Mar 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
2 sub station will be made
गांव रानीला ​स्थित बिजली पावर स्टेशन। संवाद
फोटो-10
विज्ञापन

बिजली पावर स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के गांव गोठड़ा व रानीला में 33 केवीए पावर सब स्टेशनों का निर्माण कार्य अब फसल कटाई के बाद अप्रैल मध्य तक शुरू हो सकेगा। यह काम गत नवंबर माह से रुका हुआ है। गोठड़ा सब स्टेशन को मकड़ानी स्थित 132 केवीए पावर सब स्टेशन से जोड़ा जाएगा जबकि रानीला सब स्टेशन को दादरी नगर स्थित 132 केवीए से जोड़ा जाना है। अब दिसंबर तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो सकेगा।

इन सब स्टेशनों के निर्माण के बाद आसपास के करीब 25 गांवों में बिजली लोड की समस्या नहीं रहेगी। आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा। बिजली निगम गांव व शहर में बिजली आपूर्ति में सुधार की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इस समय गांव रानीला में भी 33 केवीए सब स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है। गांव मानकावास में भी ऐसे ही प्रोजेक्ट पर काम चालू है। शहर में भी 33 केवीए क्षमता का नया पावर सब स्टेशन बनने जा रहा है। खंड बाढड़ा मेें भी कई सब स्टेशन बनने जा रहे हैं। बाढड़ा कस्बे में बिजली क्षमता में बढ़ोतरी की गई है। गांव मोरवाला, मकड़ाना व घसोला मेंं बिजली की क्षमता बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

जिले भर में 11 हजार 170 बिजली ट्रांसफार्मर व 90 फीडर के जरिए बिजली की आपूर्ति की जा रही है। जरूरत के अनुसार फीडर बढ़ाए भी जा रहे हैं। नए केबल भी लगाए जा रहे हैं। इस समय गांव गोठड़ा व रानीला में 33 केवीए पावर सब स्टेशन निर्माण का कार्य ठप पड़ा है। जब से खेतों मेें रबी की फसलों की बिजाई हो रखी है तब से काम रुका हुआ है। कारण यह कि खेतों से ही मेन लाइन लगानी है। अब अप्रैल मध्य में काम शुरू हो सकेगा। ये प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद आसपास के गांव महराणा, संतोखपुरा, पातुवास, खेड़ी सनसनवाल, ढाणी फोगाट व टिकान कलां सहित करीब 12 गांवों में बिजली की आपूर्ति में व्यापक स्तर पर सुधार आएगा। ओवरलोड की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय साथ लगते गांव मकड़ाना व घसोला पावर सब स्टेशन ओवरलोड चल रहे हैं। गोठड़ा का यह प्रोजेक्ट पूरा होने के बाद इन दोनों पावर सब स्टेशनों का लोड कम हो जाएगा। इसी प्रकार, रानीला सब स्टेशन से आसपास के 10 से ज्यादा गांवों में बिजली आपूर्ति में सुधार आएगा। जैसे ही गोठड़ा पावर सब स्टेशन निर्माण पूृरा हो जाएगा, इसे गांव मकड़ानी स्थित 132 केवीए पावर स्टेशन से जोड़ा जाएगा। यहां से बिजली की आपूृर्ति की जाएगी। इस समय गोठड़ा व आसपास के गांवों में मकड़ाना व घसोला से बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे लोड की समस्या बन रही है। वर्सन

गांव गोठड़ा में निर्माणाधीन 33 केवीए पावर सब स्टेशन निर्माण कार्य इस समय रुका हुआ है। खेतों में फसल खड़ी होने की वजह से लाइन नहीं लग पा रही है। दिसंबर तक यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा। इससे गांवों में बिजली लोड की समस्या नहीं रहेगी। आपूर्ति में व्यापक सुधार आएगा। -एसडीओ, राकेश कुमार
बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed