{"_id":"68769a2f991e77be000d56a8","slug":"2-sisters-beaten-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-140704-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: दो बहनों से की मारपीट, दंपती पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: दो बहनों से की मारपीट, दंपती पर केस दर्ज
Tue, 15 Jul 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Tue, 15 Jul 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा थाना पुलिस ने घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर शुरू की आरोपों की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। कस्बा निवासी दो बहनों ने एक व्यक्ति और उसकी पत्नी पर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनके बयान पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ केस दर्ज कर आरोप की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि जो तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस को दिए बयान में बाढड़ा निवासी सुमन ने बताया कि वह अपनी बहन बबली के घर पर मौजूद थी। उसी दौरान राजेश और उसकी पत्नी सुषमा गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो राजेश ने कहा कि यूं ही गालियां देंगे और तुम्हारा जीन दुश्वार कर देंगे। आरोप है कि इसके बाद उन पर ईंट व डंडे से हमला किया गया, जिसमें दोनों घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल प्रदीप का कहना है कि जांच शुरू कर दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।