फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 police posts near counting center

Charkhi Dadri News: मतगणना केंद्र के 100 मीटर में लगाए दो नाकेे

Tue, 08 Oct 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Oct 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
2 police posts near counting center
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। शहर के दो केंद्रों पर मंगलवार को होने वाली मतगणना के मद्देनजर जिला पुलिस सचेत है। सोमवार को एसपी ने विभागीय तैयारियों की समीक्षा कर जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से मतगणना केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में दो जगह नाके लगाए गए हैं। ताकि, हर कोई वहां तक न पहुंच सके।
एसपी पूजा वशिष्ठ ने बताया कि मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के तीन चक्र बनाए गए हैं। इसमें अर्धसैनिक बल, राज्य आर्म्ड पुलिस व जिला पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। मतगणना केंद्रों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए जनता काॅलेज रोड से ट्रैफिक डायवर्ट किया जाएगा। इसके लिए कनीना टी प्वाइंट व समसपुर टी प्वाइंट पर नाके रहेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि प्रत्येक मतगणना केंद्र पर डीएसपी से लेकर निरीक्षक रैंक के पुलिस अधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए रहेंगे। मतगणना केंद्रों पर स्ट्रांग रूम में लगे सीसीटीवी से प्रत्येक गतिविधि पर बारीकी से नजर रखी जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मतगणना के दौरान किसी भी बहकावे व अफवाह में आकर कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों की नहीं खैर : पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को निर्देश दिए कि आमजन के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार करें। ्
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed