फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 lakh acre harvest effected by waterlogging

Charkhi Dadri News: 40 हजार किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज कराई रिपोर्ट, दो लाख फसल प्रभावित

Sat, 13 Sep 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 13 Sep 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
2 lakh acre harvest effected by waterlogging
कपास की फसल में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची टीम। स्रोत: जनसंपर्क विभाग
फोटो 06
विज्ञापन




कपास की फसल में हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंची टीम। स्रोत : जनसंपर्क विभाग

- उपायुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीमों ने फसलों में हुए नुकसान का सत्यापन किया शुरू, 15 तक किसान दर्ज करवा सकते हैं रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

चरखी दादरी। बारिश के कारण फसलों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए जिला प्रशासन की टीमें ई-क्षतिपूर्ति पर आईं शिकायतों के सत्यापन में जुटी हैं। अब तक जिले के लगभग 40 हजार किसानों ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके अनुसार, करीब 2 लाख एकड़ फसल प्रभावित हुई है।



वैसे 15 सितंबर तक फसलों में हुए नुकसान की रिपोर्ट ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर दर्ज करवाई जा सकती है, लेकिन, उपायुक्त डाॅ. मुनीष नागपाल के निर्देशों पर अभी से ही राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी फसल खराबा के सत्यापन कार्य में जुट गए हैं।
विज्ञापन


इस बार जिले के कई क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। इसके कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फसलों के हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रदेश सरकार ने ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है। इस पर आगामी 15 सितंबर तक खराबे की रिपोर्ट दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोर्टल पर दर्ज की जा रही रिपोर्ट के अनुसार सत्यापन में ज्यादा समय लगने का अंदेशा है, जिसे देखते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिए कि बिना किसी देरी के सत्यापन का काम शुरू कर दिया जाए और इसी महीने की 23 तारीख तक सत्यापन का काम पूरा हो जाना चाहिए।



- दो दिन में 20 हजार एकड़ भूमि का किया सत्यापन

उपायुक्त के निर्देशों के अनुसार राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार सत्यापन कर रहे हैं। केवल दो दिन में ही लगभग 20 हजार एकड़ भूमि की फसलों का सत्यापन कर दिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि सरकार के फैसले के अनुसार बारिश के कारण फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।




वर्सन


राजस्व विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सत्यापन के कार्य में किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। खराब हुई फसल का बारीकी से सत्यापन कार्य किया जा रहा है।

-डॉ. मुनीष नागपाल, जिला उपायुक्त, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed