{"_id":"668f0f43672b0e217c0b9944","slug":"2-km-cable-will-change-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-120219-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 50 लाख से बदलेगा दो किमी केबल, पांच नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 50 लाख से बदलेगा दो किमी केबल, पांच नए ट्रांसफाॅर्मर भी लगेंगे
Thu, 11 Jul 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Thu, 11 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
परशुराम चौक से मेजबान चौक रोड पर लगा बिजली ट्रांसफार्मर। संवाद
अमर उजाला विशेष:
भगवान परशुराम चौक से मेजबान चौक तक मुख्यमार्ग पर बिजली का केबल बदलने का काम एक सप्ताह के अंदर होगा शुरू, 30 फीसदी उपभोक्ताओं को मिलेगी फॉल्ट से राहत
नए मोटे केबल लगने से रुकेगी बिजली चोरी, निगम का घाटा भी होगा कम
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर की बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए बिजली निगम एक और परियोजना पर काम शुरू करने जा रहा है। शहर के भगवान परशुराम चौक से लेकर मेजबान चौक तक दो किलाेमीटर लंबा केबल बदला जाएगा। केबल बदलने और पांच नए ट्रांसफाॅर्मर लगाने पर करीब 50 लाख रुपये खर्च आएंगे। इससे 30 फीसदी उपभोक्ताओं को फॉल्ट की झंझट से छुटकारा मिलेगा।
दरअसल, बस स्टैंड रोड पर जो मुख्य बिजली केबल लगा है वह 10 साल पुराना है। इससे लोड बढ़ते ही इसमें फॉल्ट आ जाता है। अब इस लाइन से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली निगम राहत देने जा रहा है। अगले सप्ताह से केबल बदलने का काम शुरू हो जाएगा। यह करीब एक माह में पूरा कर लिया जाएगा।
वहीं, इस लाइन पर लोड की समस्या भी है। इससे घरों में लो वोल्टेज की समस्या है। इसके समाधान के लिए यहां पांच अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगाए जाएंगे। ट्रांसफॉर्मर रखने के लिए जगह का चयन किया जा चुका है। यह कवायद भी केबल बदलने के साथ ही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
निगम की योजना पर काम पूरा होने से पूर्ण मार्केट, वार्ड-17, वार्ड-18, वार्ड-19, वार्ड-20 को राहत मिलेगी। वहीं, भगत सिंह चौक क्षेत्र, एमसी कॉलोनी, सिविल अस्पताल क्षेत्र, लोहारू रोड एक्सटेंशन, पूर्ण बाग, मेजबान चौक-चरखी दरवाजा रोड आदि कॉलोनियों के लोगों को राहत मिलेगी।
80 से 120 एमएम का लगेगा केबल
दस साल बाद बिजली निगम मुख्यमार्ग का केबल बदलने जा रहा है। यहां अलग-अलग क्षमता के केबल लगाए जाएंगे। अधिकारियों की मानें तो भगवान परशुराम चौक से मेजबान चौक तक 80, 100 और 120 एमएम का मोटा केबल डाला जाएगा।
100 केवीए के लगेंगे ट्रांसफाॅर्मर
मुख्य बस स्टैंड रोड पर जो पांच नए ट्रांसफाॅर्मर लगेंगे, उनकी क्षमता 100 केवीए है। इससे पहले भी यहां इतनी ही क्षमता के ट्रांसफाॅर्मर लगे हुए हैं। फिलहाल, यहां ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता के मुकाबले लोग अधिक हैं। इसके चलते परेशानी होती है। अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगने से ओवरलोड की समस्या खत्म होगी। यहां लगे ट्रांसफाॅर्मर के जलने का खतरा भी नहीं रहेगा।
वर्सन:
बस स्टैंड रोड का केबल लगभग 10 साल पुराना है। इससे बार-बार फॉल्ट हो रहा था। अब बिजली निगम की योजना के अनुसार केबल बदलने के साथ अतिरिक्त ट्रांसफाॅर्मर लगने से इस क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।
-गौरव कुमार, एसडीओ, बिजली निगम
फोटो: 01
बस स्टैंड रोड पर लगा 10 साल पुराना बिजली केबल। संवाद
फोटो: 02
परशुराम चौक से मेजबान चौक रोड पर लगा पुराना बिजली ट्रांसफॉर्मर। संवाद