फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   2 families destroyed

Charkhi Dadri News: बुझ गया दीपक, खामोश हुई शांति...उजड़े दो परिवार

Sun, 16 Mar 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 16 Mar 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
2 families destroyed
सुसाइड मामले में चिकित्सक से बातचीत करती पुलिस टीम। संवाद
- प्रेम-प्रसंग परवान न चढ़ने पर हुई गांव निवासी विवाहिता ने प्रेमी के साथ रविवार रात निगला जहर, पति के सोने के बाद शांति ने घर में कराई थी दीपक की एंट्री
विज्ञापन


- दो बहनों का इकलौता भाई था दीपक
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। बाढड़ा उपमंडल के हुई गांव में विवाहिता और उसके प्रेमी की जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई मौत का मामला रविवार को दिनभर सुर्खियों में रहा। लोग इस प्रकरण पर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। वहीं, इस घटना में ओबरा निवासी दीपक की मौत होने से परिवार का चिराग बुझ गया जबकि शांति की मौत से ससुराल में खामोशी छा गई। दो परिवार उजड़ गए।
विज्ञापन

दीपक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी दो बहनें हैं। उसकी मौत से परिवार का दीपक बुझ गया। वह मां-बाप का बुढ़ापे का सहारा था। एक रसगुल्ला प्लांट पर नौकरी कर घर का खर्च चलाता था। वह घर में इकलौता कमाने वाला था। उसकी मौत के बाद अब घर खर्च चलाने के लिए भी बहनों और मां-बाप को तकलीफें उठानी पड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर से शांति देवी की मौत से घर की सुख-शांति भंग हो गई है। परिवार सदमे में है। अचानक घर में इस घटना के होने से सभी के चेहरे पर उदासी छाई है। वहीं, मां का साया खोने वाले दोनों बेटों की उम्र 8 और 7 वर्ष है। वहीं, मृतका शांति का सहारा संदीप के बीमार माता-पिता को भी था। संदीप की गैरमौजूदगी में वही उनका ध्यान रखती थी।
-पांच माह पहले महिला के ससुराल में हुआ था विवाद
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, पांच माह पहले ही संदीप को शांति देवी के दीपक के साथ चल रहे प्रेम प्रसंग की बात पता चली थी। पांच माह पहले दोनों को ससुराल में देखा गया था। उस दौरान काफी विवाद भी हुआ था। बाद में दोनों पक्षों का आपसी समझौता करवाकर मामला खत्म कर दिया गया था।


- घर आते-जाते समय मिलता था दीपक
सूत्रों की मानें तो दीपक दादरी क्षेत्र में किसी रसगुल्ला प्लांट में काम करता था। इसमें वह रहता था। अपने घर ओबरा जाते समय या महिला के बुलाने पर उसके पास जाता था। संदीप जब घर से बाहर रहता था तो पीछे से मिलने के लिए आया करता था। एक माह से संदीप भी अपने काम पर नहीं गया। वह घर पर ही रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed