{"_id":"67d1bf945f5ace734f004270","slug":"2-brothers-beaten-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133255-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: खेत में गए दो किसान भाइयों से मारपीट, 6 पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: खेत में गए दो किसान भाइयों से मारपीट, 6 पर केस दर्ज
Wed, 12 Mar 2025 10:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 12 Mar 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
गांव चरखी में शनिवार को हुई मारपीट, घायल के बयान पर पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। खेत में गए गांव चरखी निवासी दो किसान भाइयों ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। घायल पक्ष के बयान पर सदर थाना पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घायल ने बताया कि 8 मार्च को रात करीब 7 बजे वह अपने छोटे भाई जितेंद्र के खेत में सिंचाई करने के लिए गया था। वहां पर भूपसिंह, विकेश, रोहित, सुनील, हवासिंह, अनिता आदि उनके खेत में आ गए और झगड़ा करने लगे। इसके बाद वह मौके से जाने लगा तो सुनील ने उसका रास्ता रोक लिया और डंडा उसके दाहिने हाथ पर मारा। विकेश ने डंडे से चोट मारी। इसके बाद जितेंद्र उसका बचाव करने लगा तो सभी उसके साथ मारपीट करने लगे।
बाद में आरोपी उन्हें धमकी देकर मौके से चले गए। मारपीट में चोट अधिक लगने के कारण वह बेहोश हो गया। बाद में जितेंद्र ने परिजनों की मदद से अस्पताल जाने का प्रबंध किया और उपचार कराया। अब उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।