{"_id":"67d7081f139868c04501fb42","slug":"19-applications-for-chirag-plan-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-133439-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: चिराग योजना के तहत दाखिला लेने के लिए 19 विद्यार्थियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: चिराग योजना के तहत दाखिला लेने के लिए 19 विद्यार्थियों ने किया आवेदन
Sun, 16 Mar 2025 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 16 Mar 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
फोटो- 18
शहर स्थित एक निजी स्कूल, जिसमें चिराग योजना के तहत आवेदन किया गया। संवाद
- चिराग योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे निजी स्कूलों में ले सकते हैं दाखिला
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। जिले के 19 विद्यार्थियों ने चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए आवेदन किया है। अब जिले के पांचवीं कक्षाओं से लेकर 12वीं कक्षा तक विद्यार्थी दाखिला के लिए आवेदन कर सकते हैं। 31 मार्च तक सरकार की इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
मुख्यमंत्री की ओर से प्रदेश में चिराग योजना संचालित की जा रही है। इसके लिए गरीब तबके के बच्चे उच्च और अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं। सरकार की ओर से 31 मार्च तक ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके बाद 1 से 15 अप्रैल तक पात्र विद्यार्थियों को मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में दाखिला दिया जाएगा।
इस योजना के तहत निजी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का खर्च सरकार की ओर से वहन किया जाता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार व मूल रूप से हरियाणा के स्थायी निवासी बच्चे ही इस योजना के पात्र हैं। इनमें 1.80 लाख या इससे कम वार्षिक आय वाले परिवार के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। दाखिले के लिए एक अप्रैल को ड्रॉ निकाले जाएंगे। इसके माध्यम से ही विद्यार्थी अपने पसंदीदा स्कूल में दाखिला ले सकेंगे।
विज्ञापन
अगर बात करें दादरी जिले के प्राथमिक स्कूल में दाखिले के लिए एक आवेदन किया गया है। माध्यमिक स्तर के लिए भी यही स्थिति रही है। वहीं, उच्च स्कूल में दाखिले के लिए 4 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। सबसे अधिक आवेदन वरिष्ठ कक्षाओं के लिए आए हैं।
इसमें जिले के तीनों खंडों से कुल 13 विद्यार्थियों ने कक्षा 11वीं और 12वीं में दाखिले के लिए आवेदन किया है। यह स्थिति बीते 8 दिनों की है जबकि आगामी दिनों दाखिलों की संख्या बढ़ने की संभावना है।