{"_id":"67192da5c91a127dd10ebce4","slug":"19-admissions-done-in-six-colleges-applicants-did-not-turn-up-in-two-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-125173-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: छह कॉलेजों में हुए 19 दाखिले, दो में आवेदक ही नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: छह कॉलेजों में हुए 19 दाखिले, दो में आवेदक ही नहीं पहुंचे
विज्ञापन
जनता कॉलेज में दाखिला लेने पहुंचे आवेदक।
चरखी दादरी। जिले में छह कॉलेजों में अंतिम दिन केवल 19 आवेदक ही दाखिला लेने पहुंचे। वहीं, दो कॉलेज ऐसे रहे जहां एक भी आवेदक नहीं पहुंचा। बुधवार को 19 में से 9 दाखिले पीजी व 10 यूजी कक्षा में हुए। ऐसे में विभाग के दो दिन के लिए पोर्टल खोलने पर भी संस्थानों की खाली सीटें नहीं भर पाईं। अभी भी संस्थानों में करीब 40 फीसदी सीटें खाली हैं।
बता दें कि बुधवार को स्नातक व स्नातकोत्तर में दाखिला लेने का अंतिम दिन रहा, लेकिन युवाओं ने दाखिले में अधिक रुचि नहीं दिखाई। संस्थानों में किसी में एक तो किसी में दाखिला संख्या शून्य रही। शहर के केवल एक जनता कॉलेज में ही 12 दाखिले हुए हैं। दाखिला नोडल अधिकारी डॉ. नीरज गर्ग ने बताया कि संस्थान की स्नातक संकाय में 5 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। इनमें से बीए में चार व बीएससी में एक आवेदक ने दाखिला लिया। इसी तरह पीजी कक्षा में दाखिला लेने के लिए 7 आवेदक पहुंचे। इनमें से 2 ने एमए हिंदी, 2 ने राजनैतिक विज्ञान और इतिहास, अंग्रेजी, बीएससी में एक-एक आवेदक ने दाखिला लिया।
वहीं, भैरवी स्थित राजकीय कॉलेज में दो आवेदकों ने दाखिला लिया। संस्थान नोडल अधिकारी डॉ. रणधीर सिंह ने बताया कि दोनों दाखिले बीए संकाय में हुए हैं। इसी तरह बाढड़ा स्थित राजकीय महिला कॉलेज प्राचार्य डॉ. ललित कुमार ने बताया कि संस्थान में केवल एक युवती ने एमएससी भूगोल में दाखिला लिया है। वहीं कादमा स्थित राजकीय कॉलेज के प्राचार्य नितेश सैनी ने बताया कि बीए संकाय में एक दाखिला हुआ है।
विज्ञापन
बौंदकलां में दो तो एपीजे कॉलेज में हुआ एक दाखिला
बौंदकलां राजकीय कॉलेज के प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि संस्थान में संस्थान में पहले दिन दो आवेदक दाखिला की जानकारी लेने आए थे। बुधवार को उन्होंने दाखिला लेकर अपनी सीट पक्की की है। एपीजे कॉलेज दाखिला प्रभारी सज्जन गुप्ता ने बताया कि संस्थान में केवल एमए अंग्रेजी में एक छात्रा ने दाखिला लिया है। दूसरी ओर मांढी हरिया स्थित राजकीय कॉलेज व झोझूकलां स्थित महिला कॉलेज में एक भी दाखिला नहीं हुआ।