फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   186 kg of dodapost recovered from the crashed car

Charkhi Dadri News: दुर्घटनाग्रस्त कार से 186 किलोग्राम डोडापोस्त बरामद

Sun, 25 Jun 2023 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 25 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
186 kg of dodapost recovered from the crashed car
दादरी में दुर्घटनाग्रस्त कार से बरामद डोडापोस्त।
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152 डी पर मादक पदार्थ तस्करों की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद तस्कर कार और इसमें रखी डोडापोस्त की खेप छोड़कर मौके से फरार हो गए। वहीं, सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार और इसमें रखे 186 किलोग्राम डोडापोस्त को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता पवन कुमार ने बताया कि रविवार सुबह सदर थाना पुलिस को सूचना मिली। सूचना देने वाले ने बताया कि एनएच 152 डी पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त है और इसमें मादक पदार्थ के कट्टे रखे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार की जांच की। इस दौरान पुलिस को पिछली सीट और डिक्की में डोडापोस्त के 11 कट्टे मिले। इनका वजन किया तो डोडापोस्त की मात्रा 186 किलोग्राम मिली। पुलिस ने अपने स्तर पर कार चालक का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन सुराग नहीं लग पाया।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने कार और डोडापोस्त को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही यह पता लगाया जाएगा कि यह कार कहां से आई थी और कहां जा रही थी। साथ ही पुलिस ये भी पता लगाएगी कि इतनी भारी मात्रा में नशीला पदार्थ कौन और कहां से लेकर आया था और इसे कहां लेकर जाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed