{"_id":"5dfbb6728ebc3e87e618b50c","slug":"18-vellages-will-be-attach-with-jagmag-yyogna-in-charkhi-dadari-district-charkhidadri-news-rtk5331875111","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगमग योजना से जुड़ेंगे जिले के 27 गांव, 18 घंटे मिलेगी बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगमग योजना से जुड़ेंगे जिले के 27 गांव, 18 घंटे मिलेगी बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
मुख्य बिजली सब स्टेशन कस हब ट्रांसफार्मर।
- फोटो : CharkhiDadri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम जल्द ही जिले के 27 गांवों को जगमग योजना से जोड़ने जा रहा है। निगम अधिकारी इसका प्रारूप तैयार कर चुके हैं और प्रपोजल को मंजूरी के लिए हेड ऑफिस भेज दिया गया है। निगम अधिकारियों का कहना है कि हेड ऑफिस से अप्रूवल मिलते ही इस प्रोजेक्ट की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करवा दिया जाएगा। जगमग योजना से जोड़े जाने वाले गांवों में शुरुआत में 18 घंटे बिजली सप्लाई दी जाएगी और इसके बाद और भी बढ़ोतरी की जा सकती है। जिले के एक दर्जन गांव पहले से इस योजना से जुड़े हुए हैं।
जिले के 27 गांवों को अब जगमग योजना से जोड़ा जाएगा। शुरुआत में इन गांवों में बिजली निगम 18 घंटे बिजली की आपूर्ति करेगा। इसके बाद लाइन लोस के अनुरूप बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए बिजली निगम ने पूरा प्रारूप तैयार कर लिया है। बिजली निगम लाइन लॉस को कम करने की दिशा में पिछले काफी समय से काम कर रहा है। बिजली की चोरी रोकने पर भी सक्रियता से काम किया जा रहा है। चोरी रोकने के लिए अलग से टीमों का गठन कर रखा है। घरेलू व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में औचक चेकिंग की जा रही है। बिजली चोरों पर भारी जुर्माना भी लगाया जा रहा है। लाइन लॉस कम करने के लिए अन्य उपाय भी निगम की ओर से किए जा रहे हैं। इसके लिए जगमग योजना का सहारा लिया जा रहा है। इस योजना के तहत धीरे-धीरे गांवों को शामिल कर बिजली आपूर्ति व व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है। इस दिशा में बिजली निगम लोगों के सहयोग से काम कर रहा है।
गांवों में कुंडी लगाकर सीधे तौर पर बिजली की चोरी होती रही है, जिससे लाइन लॉस ज्यादा बढ़ जाता है। इस वजह से निगम को काफी घाटा झेलना पड़ता है। गांवों में अधिकतर संख्या में जयपुर वाले काले रंगे के पुरानी तकनीक के मीटर भी लगे हुए हैं। यह मीटर खपत के अनुरूप औसत रीडिंग नहीं दे रहे हैं। मौजूदा एलइडी बल्ब से यह काले मीटर निश्चित अनुपात में रीडिंग नहीं दे पाते, जिससे बिल औसत काफी कम होती है और निगम को नुकसान होता है। अब निगम जिले के 27 गांवों को जगमग योजना से जोड़ने जा रहा है, ताकि इन गांवों में बिजली आपूर्ति 24 घंटे तक सुनिश्चित की जा सके। इन गांवों में सभी मीटर बाहर लगाने, केबल चेंज करने का काम पूरा किया जाएगा। शुरुआत मेें इन गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति किए जाने की प्लानिंग है। तत्पश्चात लाइन लॉस संतुलित होने पर निगम 22 से 24 घंटे तक बिजली की आपूर्ति कर सकेगा।
विज्ञापन
मकानों के बाहर पोल पर लगेंगे मीटर, बदले जाएंगे तार
अब जिले के दादरी सब अरबन क्षेत्र के 27 गांवों को इस जगमग योजना से जोड़ा जाएगा। इसके तहत इन गांवों को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इनका खाका तैयार कर काम शुरू किया जाएगा। शुरुआत में इन गांवों में मकानों में लगे बिजली मीटरों को बाहर पोल पर लगाया जाएगा। नई केबल और पोल लगाए जाएंगे, ताकि बिजली सीधी चोरी न होने पाए।
इन गांवों को जोड़ा जाएगा योजना से
बिजली निगम सब अरबन एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गांव पातुवास, टिकान कलां, ढाणी फौगाट, खेड़ी सनसनवाल, घसोला, समसपुर, खातीवास, लोहरवाड़ा इमलोटा व सतगाम खाप के अधीन काफी गांवों को इस योजना में शामिल किया जाएगा। इन गांवों के एस्टीमेट तैयार कर मंजूरी के लिए हेड ऑफिस भेज दिए हैं।
बिजली निगम के एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बिजली निगम ने इन गांवों के एस्टिमेट तैयार कर हेड ऑफिस अप्रूवल के लिए भेज दिए हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर इन गांवों में यह काम शुरू कर दिया जाएगा। काम शुरू होने पर इन गांवों में 18 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। काम पूरा होने के बाद लाइन लॉस के अनुरूप 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति किए जाने की योजना है।