फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1,750 dual desks reached for students in 137 government schools

Charkhi Dadri News: 137 राजकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए पहुंचे 1,750 ड्यूल डेस्क

Tue, 02 Jan 2024 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 02 Jan 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
1,750 dual desks reached for students in 137 government schools
फोटो 01 मिसरी राजकीय स्कूल में पहुंचे ड्यूल डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
चरखी दादरी। जिले के राजकीय स्कूलों में अब विद्यार्थी ठंडे फर्श पर बिछी टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई नहीं करेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने 1,750 ड्यूल डेस्क खरीद लिए हैं। अमर उजाला ने 25 नवंबर के संस्करण में राजकीय स्कूलों में बनी डेस्क की कमी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद शिक्षा विभाग ने मेला आयोजित कर 137 राजकीय स्कूलों के लिए ड्यूल डेस्क की खरीद की। ये डेस्क स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

जिला के राजकीय और मॉडल संस्कृति स्कूलों में विद्यार्थी डेस्क की कमी के कारण फर्श पर बिछी टाट-पट्टी पर बैठकर सर्दी के मौसम में पढ़ाई करने को विवश थे। अमर उजाला ने 25 नवंबर के संस्करण में मॉडल संस्कृति स्कूल में टाट-पट्टी पर पढ़ाई की घुट्टी... नामक शीर्षक से खबर प्रकाशित कर डेस्क की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। जिला प्रशासन ने भी इस पर संज्ञान लेकर शिक्षा विभाग को डेस्क की कमी दूर करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद शिक्षा विभाग की ओर से डेस्क खरीद के लिए मेला आयोजित किया गया। विभाग ने बौंदकलां ब्लॉक के स्कूलों के लिए 1,100 डेस्क खरीदे हैं जबकि दादरी ब्लॉक के स्कूलों के लिए 650 डेस्क की खरीद की गई है। सभी डेस्क स्कूलों में भिजवा दिए गए हैं। ऐसे में सर्दी मौसम में विद्यार्थियों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बिजली किल्लत और दूर करन की दरकार
राजकीय स्कूलों में डेस्क मिलने के बाद अब बिजली का समुचित प्रबंध करने की जरूरत है। बिजली किल्लत के कारण विद्यार्थी तकनीकी शिक्षा की सुविधा का लाभ नहीं उठा रहे हैं जबकि स्कूलों में अन्य कामकाज भी प्रभावित होते हैं। जिला प्रशासन को इस ओर भी ध्यान देने की जरूरत है। ग्रामीण क्षेत्रों का बिजली शेड्यूल ऐसा है कि रात के समय बिजली ज्यादा दी जाती है और दिन के समय सीमित घंटे ही आपूर्ति की जाती है। इस शेड्यूल में बदलाव करने की जरूरत है।





शिक्षा विभाग ने मेला आयोजित कर ड्यूल डेस्क खरीदे हैं। सभी स्कूलों में डेस्क भेज दिए गए हैं। विभाग विद्यार्थियों को शिक्षण में सहायक हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए तत्पर है। - राजबाला मलिक, बीईओ, दादरी ब्लॉक।

फोटो 01
मिसरी राजकीय स्कूल में पहुंचे ड्यूल डेस्क पर बैठकर पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed