{"_id":"672e71a23783c9814c02d016","slug":"1748-quintal-bajra-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-125964-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बाजरा लेकर 69 किसान पहुंचे मंडी, 1748 क्विंटल की हुई खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बाजरा लेकर 69 किसान पहुंचे मंडी, 1748 क्विंटल की हुई खरीद
Sat, 09 Nov 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 09 Nov 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
शुक्रवार को केवल दादरी मंडी में की गई बाजरे की खरीद, दो केंद्रों से हुई 9229 क्विंटल बाजरे की उठान
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी/बाढड़ा/झोझूकलां। जिले के तीनों में से एक ही केंद्र पर शुक्रवार को बाजरे की खरीद की गई। शाम तक दादरी मंडी में 69 किसान पहुंचे और एजेंसी ने 1748 क्विंटल बाजरा खरीदा। वहीं, बाजरा उठान की गति में शुक्रवार को तेजी आई और एजेंसी ने 9229 क्विंटल बाजरा गोदामों तक पहुंचाया।
दादरी और बाढड़ा मंडी के अलावा झोझूकलां केंद्र पर बाजरे की खरीद सुचारु रूप से जारी है। अब तक तीनों खरीद केंद्रों पर 17,048 किसान अपना बाजरा लेकर पहुंच चुके हैं। इन किसानों के मंडियों में पहुंचने से 4.15 लाख क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। इसमें से एजेंसी 3.91 लाख क्विंटल की खरीद कर चुकी है। वहीं, 3.57 लाख क्विंटल बाजरा अब तक मंडियों से गोदामों में पहुंच चुका है। फिलहाल, बाजरे की उठान प्रतिशत 91.20 है।
शुक्रवार की बात करें तो दादरी मंडी और झोझूकलां खरीद केंद्र से बाजरे की उठान की गई। दादरी मंडी से 8889 और झोझूकलां से 340 क्विंटल बाजरे की उठान की गई।
वर्सन:
शुक्रवार को बाढड़ा व झोझूकलां में बाजरे खरीद नहीं हुई जबकि दादरी मंडी में 1748 क्विंटल बाजरा खरीदा गया। वहीं, हमने 9229 क्विंटल बाजरे की उठान भी कराई।
विज्ञापन
-राजेश, परचेज मैनेजर, हैफेड
फोटो 36
दादरी मंडी में लगी बाजरे की ढेरी। संवाद