फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   170 CCTVs to be installed in 17 health centres

Charkhi Dadri News: 17 स्वास्थ्य केंद्रों में लगेंगे 170 सीसीटीवी, जिला स्वास्थ्य विभाग ने भेजी मुख्यालय डिमांड

Fri, 24 Feb 2023 06:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Fri, 24 Feb 2023 06:13 PM IST
विज्ञापन
170 CCTVs to be installed in 17 health centres
सिविल अस्पताल परिसर।
चरखी दादरी। जल्द ही जिले के सभी 17 स्वास्थ्य केंद्र कैमरे की निगरानी में होंगे। इसके लिए जिला स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय डिमांड भेज दी है। डिमांड अनुसार अभी जिले के स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 170 सीसीटीवी की दरकार है जबकि फिलहाल 78 से ही काम चलाया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही मुख्यालय से सीसीटीवी मिलने की उम्मीद है और इसके तुरंत बाद इन्हें स्वास्थ्य केंद्रों में लगवा दिया जाएगा। स्वास्थ्य केंद्रों पर सीसीटीवी लगने से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद होगी और हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
विज्ञापन

दादरी जिले में सिविल अस्पताल के अलावा मातृ-शिशु अस्पताल, तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। इनमें से केवल सिविल अस्पताल में ही कुछ जगहों पर कैमरे लगे हैं। इन सीसीटीवी से भी पूरा अस्पताल परिसर कवर नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा मातृ-शिशु अस्पताल में सीसीटीवी तो लगे हैं लेकिन इन्हें चालू नहीं किया गया है। अहम बात यह है कि यहां गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी भी होती है और जल्द ही यहां बाल-शिशु नर्सरी शुरू करने की योजना है। विभिन्न जिलों के अस्पताल से बच्चे चोरी के मामले सामने आ चुके हैं और इनके मद्देनजर जल्द से जल्द यहां कैमरों को चालू करने की दरकार है।
विज्ञापन

वहीं, जिले के ज्यादातर सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सीसीटीवी ही नहीं है। इसके चलते स्टाफ के साथ संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर भी नजर नहीं रखी जा सकती। इन तमाम पहलुओं को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यालय से 170 सीसीटीवी और मांगे हैं। इस समय जिले के स्वास्थ्य केंद्रों पर महज 78 ही सीसीटीवी से काम चलाया जा रहा है। सीसीटीवी की कमी को देखते हुए विभाग ने स्वास्थ्य केंद्रों के लिहाज से डिमांड उच्चाधिकारियों के पास भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये...कहां कितने सीसीटीवी की दरकार
जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से सीसीटीवी की जो डिमांड भेजी गई है उसके अनुसार सिविल अस्पताल परिसर में 48 सीसीटीवी लगने हैं। इसी प्रकार गोपी, बौंदकलां और झोझूकलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 23-23 सीसीटीवी लगने हैं और इन तीनों स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 69 सीसीटीवी की मांग की गई। इसके अलावा मातृ-शिशु अस्पताल के लिए 23 और सीसीटीवी की डिमांड की गई है। वहीं, 12 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में 9-9 सीसीटीवी लगने हैं और इनके लिए 108 की डिमांड की गई है।

- स्वास्थ्य केंद्रों में ये हो चुकी वारदात
. सिविल अस्पताल के इमरजेंसी कक्ष से चार माह पहले चिकित्सक का लैपटॉप और मोबाइल चोरी हुआ था। यह वारदात पुलिस ट्रेस कर चुकी है।
. सिविल अस्पताल परिसर के मुख्य द्वार के समीप से करीब तीन माह पहले एक कर्मचारी की बाइक चोरी हुई थी। यह
वारदात अब तक अनट्रेस ही है।
. दो साल के अंदर सिविल अस्पताल परिसर में दो पक्षों के बीच मारपीट की दो घटनाएं हो चुकी हैं और पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए थे।
. इमरजेंसी कक्ष में तैनात चिकित्सकों के साथ दुर्व्यवहार की कई घटनाएं हो चुकी हैं और इन्हें देखते हुए भी कैमरे लगाने जरूरी हैं।
- सीसीटीवी के ये होंगे फायदें
- स्वास्थ्य केंद्रों पर तैनात स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रहेगी।
- ड्यूटी से फरलो मारने वाले कर्मचारियों की चालाकी पकड़ में आएगी।
- स्वास्थ्य केंद्रों में संदिग्ध लोगों व गतिविधियों पर नजर रखी जा सकेगी।
- बच्चा चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने के आरोपी सीसीटीवी में कैद होंगे।
जिले के कुछ स्वास्थ्य केंद्रों पर सीसीटीवी लगे हुए हैं जबकि 170 की डिमांड हमने मुख्यालय भेजी हुई है। जैसे ही हमें सीसीटीवी मिलेंगे इन्हें स्वास्थ्य केंद्रों पर लगवा दिया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सीसीटीवी जरूरी हैं।
-डॉ. कृष्ण कुमार, सीएमओ, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed