फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   17-year-old teenager dies after being hit by rotavator

रोटावेटर की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत

Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
17-year-old teenager dies after being hit by rotavator
17-year-old teenager dies after being hit by rotavator - फोटो : CharkhiDadri
गांव नांधा में शुक्रवार दोपहर खेत में बाजरे की कटाई करते समय रोटावेटर मशीन की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सूचना पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन

गांव नांधा निवासी पूर्व सरपंच इंद्र सिंह ने बताया कि राजस्थान के गांव देवीपुरा निवासी कैलाशचंद्र उसके खेत में साझेदार के तौर पर कार्य करता है। शुक्रवार को वह और साझेदार कैलाश खेत में ट्रैक्टर चालित रोटावेटर मशीन से बाजरे की कटाई कर रहे थे। इस दौरान साझेदार कैलाश का पुत्र मुकेश वहां पानी लेकर पहुंचा। वहा धूल मिट्टी ज्यादा होने के कारण मुकेश रोटावेटर मशीन के पंखे में फंस गया। मौके पर ही मशीन को बंद किया गया, लेकिन तब तक मुकेश दम तोड़ चुका था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दादरी अस्पताल भिजवाया। इस मामले में अभी तक बयान दर्ज नहीं किए गए हैं। शनिवार सुबह बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed