फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   17 Thousand registered in Ayushman Yajana

आयुष्मान योजना : सालभर में साढ़े 17 हजार के बने गोल्डन कार्ड, छह अस्पताल पैनल में किए शामिल

Thu, 12 Sep 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
17 Thousand registered in Ayushman Yajana
सिविल अस्पताल में बनाया गया आयुष्मान काउंटर। - फोटो : CharkhiDadri
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान योजना के तहत जिले में अब तक साढ़े 17 हजार पात्र लोगों के गोल्डन कार्ड बन चुके हैं। सरकार के निर्देशानुसार जिले में 23 हजार से अधिक लोगों के कार्ड बनाए जाने हैं। फिलहाल जिले में साढ़े पांच हजार लोगों के गोल्डन कार्ड एक साल बाद भी नहीं बन पाए हैं। अगर पैनल में शामिल अस्पतालों की बात करें तो अब तक छह निजी अस्पतालों से टाईअप हो चुका है। सातवें अस्पताल को पैनल में शामिल करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की आयुष्मान योजना को 23 सितंबर को एक साल पूरा हो जाएगा। चरखी दादरी जिले में इस योजना की शुरुआत तत्कालीन जिला उपायुक्त अजय सिंह तोमर की मौजूदगी में की गई थी। सीएम विरेंद्र यादव और उपायुक्त की मौजूदगी में ही पहला गोल्डन कार्ड बनाया गया था। अभियान की शुरुआत करते हुए 18 पात्र लोगों के पहले ही दिन गोल्डन कार्ड बनाए गए थे। इसके बाद सिविल अस्पताल में आयुष्मान काउंटर बनाया गया था। पहले यह काउंटर अस्पताल की मौजूदा ओपीडी विंग में बना, लेकिन बाद में इसे नई बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ डॉ. अभिमन्यु ने बताया कि साढ़े 17 हजार लोगों को गोल्डन कार्ड एक साल के अंदर जारी किए गए हैं, जबकि बाकी बचे साढ़े पांच हजार लोगों के कार्ड भी जल्द ही बनवा दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि काफी लोगों का डाटा सरकार द्वारा भेजी गई सूची से मिलान नहीं कर पा रहा है। ऐसे केस त्रुटियां दुरुस्त कराने के लिए उच्चाधिकारियों के पास भेज चुके हैं। आयुष्मान योजना से जुड़े लोगों को पांच लाख रुपये तक का उपचार पैनल में शामिल अस्पतालों में निशुल्क मिलना है। ऐसे लोगों के उपचार का खर्च निजी अस्पताल संचालकों को सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये निजी अस्पताल पैनल में हैं शामिल
डिप्टी सीएमओ डॉ. अभिमन्यु ने बताया कि योजना की शुरुआत के समय जिले का एक भी निजी अस्पताल पैनल में शामिल नहीं था। उसके बाद स्वाष्तिक और गीतांजलि अस्पताल को पैनल में शामिल किया गया। इस समय छह निजी अस्पताल पैनल में शामिल किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस समय स्वाष्तिक, गीतांजलि, यादव, प्रधान, कृष्णा व लाइफ केयर अस्पताल पैनल में हैं।

पात्र यूं बनवाएं अपना गोल्डन कार्ड
डिप्टी सीएमओ डॉ. अभिमन्यु ने बताया कि आयुष्मान योजना के लिए पात्र लोगों की सूची सरकार की तरफ से विभाग को भेजी गई थी। अगर कोई व्यक्ति गोल्डन कार्ड बनवाने से वंचित है तो उसे आयुष्मान काउंटर पर आना होगा। यहां सूची में नाम मिलने पर उसे आईडी प्रूफ दिखाना होगा, जिससे रिकॉर्ड के साथ मिलाया जाएगा। रिकॉर्ड मैच होने पर उक्त व्यक्ति को गोल्डन कार्ड जारी कर दिया जाएगा। डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. अभिमन्यु ने बताया कि जिले में करीब 23 हजार पात्र लोग हैं, जिनके गोल्डन कार्ड बनाए जाने थे। साढ़े 17 हजार को गोल्डन कार्ड जारी किए जा चुके हैं, जबकि बचे हुए साढ़े पांच हजार लोगों के भी जल्द गोल्डन कार्ड बना दिए जाएंगे। इस समय छह निजी अस्पताल पैनल में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed