फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   168 Gram Panchayats of four blocks in the district received Rs 25 crore, development work will be done.

Charkhi Dadri News: जिला में चार खंडों की 168 ग्राम पंचायतों को मिले 25 करोड़, होंगे विकास कार्य

Mon, 10 Nov 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 10 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
168 Gram Panchayats of four blocks in the district received Rs 25 crore, development work will be done.
बाढड़ा से जेवली रोड पर सड़क पर भरा पानी। 
चरखी दादरी। दादरी जिला की पंचायतों को आबादी के अनुरूप पीआरआई ग्रांट के रूप में करीब 25 करोड़ का बजट मिला है। इस बजट से गांवों में छोटे स्तर के विकास कार्य करवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

हर साल इस ग्रांट के रूप में जिला की 167 ग्राम पंचायतों को करीब 25 करोड़ का बजट मिलता रहा है। यह ग्रांट गांव की जनसंख्या के आधार पर मिलती है। इस समय गांवों में विकास कार्यों की सख्त जरूरत है। छोटे स्तर के विकास कार्य भी नहीं हो पा रहे हैं। केंद्र सरकार हर साल पीआरआई ग्रांट जारी करती है। इस ग्रांट से ही सरपंच गांवों में नालों, छोटी गलियों व अन्य छोटे-मोटे कामकाज करवा सकते हैं। केंद्र सरकार साल में दो बार यह पीआरआई ग्रांट पंचायतों को देती है। साल में इसके तहत दो किस्त जारी होती हैं।
विज्ञापन

पंचायत विभाग ने ग्राम स्वराज नाम से पोर्टल लांच कर रखा है। इस पोर्टल पर सभी पंचायतों का डाटा अपलोड है। गांवों की जनसंख्या, विकास कार्यों की प्रकृति व अन्य आवश्यक बिंदु इस पोर्टल पर अपडेट हैंं। इस डाटा के आधार पर पीआरआई ग्रांट जारी होती है। यह ग्रांट सीधे पंचायत के बैंक खाते में भेजी जाती है। जिस गांव की जितनी आबादी है उसी अनुपात में यह ग्रांट जारी होती है। इस ग्रांट का इस्तेमाल सरपंच अपने विवेक व जरूरतों के अनुसार खर्च करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस समय गांवों में विकास कार्यों की जरूरत है। जिला में चार ब्लॉक है जिनमें दादरी, बौंद कलां, झोझू कलां व बाढड़ा शामिल हैं। साल भर में जिला के चार ब्लॉकों में करीब 25 करोड़ का बजट इस ग्रांट के तहत मिल जाता है जिससे सरपंच गांवों में छोटे स्तर के विकास कार्य खुद पूरा करवाते हैं।

=मेरे गांव को पीआरआई ग्रांट के रूप में तीन लाख रुपये का बजट मिला है। इस बजट से गांव में छोटे स्तर के कार्य करवाए जाते हैं। गांव की आबादी के अनुपात में यह ग्रांट मिलती है।-सरपंच प्रमिला देवी, ग्राम पंचायत भागवी

==सरकार की ओर से पीआरआई ग्रांट जारी हुई है। इस ग्रांट से नाली निर्माण, सड़क मरम्मत, दूषित पानी नाला व अन्य छोटे स्तर के कार्य करवाए जा सकते हैं। यह ग्रांट साल में दो बार मिलती है। हमारे गांव को 87 हजार रुपये मिले हैं।
-सरपंच डिंपल, ग्राम पंचायत ढाणी फोगाट

यह ग्रांट साल में दो बार जारी होती है। ग्रांट से छोटे स्तर के विकास कार्य करवाए जाते हैं। आबादी के हिसाब से यह ग्रांट मिलती है।
-एसईपीओ, जयवीर सिंह, पंचायत विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed