{"_id":"64b6e0f67eda5ae0170ecea4","slug":"164-motors-installed-to-drain-water-from-fields-and-johads-of-40-villages-charkhidadri-news-c-126-1-sroh1010-3192-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 40 गांवों के खेतों व जोहड़ों से पानी निकासी के लिए लगाईं 164 मोटरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 40 गांवों के खेतों व जोहड़ों से पानी निकासी के लिए लगाईं 164 मोटरें
Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
खेतों के पानी का उठान करने के लिए लगाए गए पाइप।
चरखी दादरी। जिला के 40 गांवों में बारिश के पानी की निकासी के लिए 164 मोटरें लगाई गई हैं। जिला में लोहारू मैकेनिकल डिवीजनल की टीम दिन-रात काम में जुटी हुई है। डिवीजन के जेई, एसडीओ व एक्सईन फील्ड में रहकर पानी निकासी के कार्य पर निगरानी रखे हुए हैं। साथ ही डिवीजन ने बिजली वितरण निगम से 225 कनेक्शन की मांग की हुई है, जिसमें से 187 कनेक्शन दे दिए गए हैं।
उपायुक्त प्रीति ने बताया कि सरकार व प्रशासन के निर्देशानुसार लोहारू मैकेनिकल डिवीजन ने बारिश शुरू होने से पहले ही अपने पंप सेट व मशीनें गांवों में लगा दी थी। जैसे ही बारिश शुरू हुई तो इन मशीनों ने तत्काल पानी निकालना शुरू कर दिया और पानी को ड्रेन व नहरों में डालना शुरू कर दिया है। इसके अधिकारियों, कर्मचारियों की टीमों ने 164 मोटरें लगाई हैं।
उपायुक्त ने बताया कि गांव साहूवास, फतेहगढ़, पैंतावास कलां, बौंद, सांजरवास, बिगोवा, अचीना, मोरवाला, ऊण, बिरहीकलां, चरखी, कमोद, जयश्री, बेरला, मंदोला, घसोला, लोहरवाड़ा, मिसरी, रावलधी, रानीला, सांकरोड, सांतौर, रासीवास में लोहारू मैकेनिकल के कर्मचारी दिनभर निगरानी रख रहे हैं ताकि कहीं कोई तकनीकी खराबी आए तो उसको ठीक किया जा सके।
विज्ञापन
कार्यकारी अभियंता वेदपाल सांगवान ने बताया कि धान की रोपाई करने और खेतों की मिट्टी, ईंट-भट्ठा मालिकों को बेचने से किसानों को अपने खेत में सेम व जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। धान के बजाय कम पानी वाली फसलें लगा कर किसान जमीन को ठीक कर सकते हैं।