फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   161 clerks of education department on strike for 31 days, most of the work affected

Charkhi Dadri News: शिक्षा विभाग के 161 लिपिक 31 दिनों से हड़ताल पर, अधिकांश कार्य प्रभावित

Sat, 05 Aug 2023 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sat, 05 Aug 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
161 clerks of education department on strike for 31 days, most of the work affected
जिला शिक्षा विभाग के एक कार्यालय में चस्पा किया गया हड़ताल का पर्चा। 
चरखी दादरी। जिला शिक्षा विभाग के 161 क्लर्कों के पिछले 31 दिनों से हड़ताल में शामिल होने के कारण विभाग में अनेक कार्य एक माह से लंबित पड़े हैं। जिले के 368 विद्यालयों में तैनात तीन हजार अध्यापक व अन्य कर्मचारियों के अनेक कार्य लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन


जिले में अनेक विद्यालयों में अध्यापकों व कर्मचारियों के वेतन का भी वितरण नहीं हो पाया है। विद्यालयों के मरम्मत कार्य के लिए सरकार की ओर से जारी 2.74 करोड़ रुपये का भी पूर्णरूप से वितरण नहीं हो पाया है जिसके कारण विद्यालयों में मरम्मत के कार्य पिछले एक माह से लंबित पड़े हैं। इसके अलावा जिले की 367 छात्राओं को सत्र 2023-24 में मिलने वाले परिवहन शुल्क की राशि के रूप में 1.98 करोड़ रुपये का भी वितरण नहीं हो पाया है। जिलेभर के विद्यालयों की विज्ञान प्रयोगशालाओं में उपकरण खरीद के लिए सरकार की ओर से जारी किए गए 20.40 लाख रुपये की राशि का भी पूर्ण रूप से वितरण नहीं हो पाया है जिसके चलते विद्यालयों में प्रयोगशालाओं के लिए उपकरण तक खरीद नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा जिलेभर के करीब 18 हजार एसी, बीसी, बीपीएल विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति भी अटकी हुई है।
विज्ञापन




यह कार्य पड़े हैं लंबित
बता दें कि अधिकांश पोर्टलों के पासवर्ड क्लर्काें के पास होते हैं ऐसे में उनकी उपस्थिति में जिम्मेदारों के लिए काम करना किसी चुनौती से कम नहीं है। हालांकि अनेक विद्यालयों में पोर्टल संबंधित जानकारी रखने वाले काम चल रहे हैं लेकिन नियमित कार्य प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही एमआईएस, एचआरएमएस, पीएफएमएस, अवसर एप, ई-सेलरी, सीएम विंडो, एलटीसी, जीपीएफ, आरटीआई, कैशबुक, पेंशन, मेडिकल बिल, जीपीएस, वेतनवृद्धि, पोर्टल, छात्रवृत्ति सहित अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। अवसर एप पर छात्रवृत्ति के लिए डाटा अपडेट करना होता है लेकिन यह कार्य भी लंबित पड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिला में यह है विद्यालयों, अध्यापकों व विद्यार्थियों की स्थिति:
जिले में 368 सरकारी विद्यालय हैं। खंड बाढ़ड़ा में 131, बौंद कलां में 113 व दादरी खंड में 124 सरकारी विद्यालय हैं। इनमें 21 मॉडल संस्कृति स्कूल शामिल हैं। कक्षा 1 से 12 तक 45131 विद्यार्थी शिक्षाग्रहण कर रहे हैं। जिले में 2785 अध्यापक हैं जिनमें 131 पीआरटी, 1098 टीजीटी व सी एंड वी, 975 पीजीटी, 35 मुख्याध्यापक व 46 प्राचार्य शामिल हैं। हड़ताल के चलते अधिकांश कार्य लंबित चल रहे हैं।



क्लर्कों की हड़ताल के चलते हालांकि कुछ कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लेकिन उनकी ओर से पूरा प्रयास किया जा रहा है कि विभाग के कोई भी कार्य लंबित न रहें। जरूरी काम समय पर किया जा रहा है जिससे विभाग के कार्य प्रभावित न हों। अध्यापकों व अन्य स्टाफ सदस्यों की जिम्मेदारी लगाई गई हैं।

-कृष्णा फौगाट, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed