फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   16 new rooms will be made in government model school

Charkhi Dadri News: राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में 6.72 करोड़ रुपये से बनेंगे 16 नए कमरे

Mon, 27 Oct 2025 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 27 Oct 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
16 new rooms will be made in government model school
शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का मैदान, जहां कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। संवाद
फोटो 11: शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का मैदान, जहां कमरों का निर्माण करवाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

फोटो 12 : शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बरसाती सीजन के दौरान भरा पानी। फाइल फोटो
फोटो 13 : राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ाई करते विद्यार्थी।
टेंडर प्रक्रिया पूरी, जल्द कार्य शुरू करने के जारी किए जाएंगे आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। सरदार झाड़ू सिंह चौक के समीप स्थित शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की परेशानियां जल्द खत्म होने वाली हैं। शिक्षा विभाग ने स्कूल में 16 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाने का बजट स्वीकृत किया है। शिक्षा विभाग की ओर से स्वीकृत 6.72 करोड़ रुपये की राशि से पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन कमरों का निर्माण करवाएगी। टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू करने के आदेश जारी किए जाएंगे।
शहर के शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल परिसर में पिछले कई वर्षों से बारिश का पानी भर जाता है। कई माह तक पानी की निकासी नहीं होने से स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। हालात इतने खराब बने हुए थे कि कक्षाओं में जहरीले जीव-जंतु आने लगे थे। स्कूल की हालत देखकर अभिभावक अपने बच्चों का दाखिला भी अन्य स्कूलों में करवाने लगे हैं।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की परेशानी को देखते हुए शिक्षा विभाग की ओर से परिसर में 16 अतिरिक्त कमरों का निर्माण करवाने का बजट मंजूर किया गया है। स्कूल में कमरों का निर्माण करवाने के लिए विभाग ने पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन को जिम्मेदारी सौंपी है। पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने कमरों का जल्द निर्माण करवाने के लिए 6.72 करोड़ रुपये की निविदा जारी कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिफ्टों में लगानी पड़ रहीं कक्षाएं
वर्ष 1989 में बनाए गए 12 कमरों का स्तर नीचा रहने के कारण बारिश के दिनों में जलभराव की स्थिति बन जाती है। इससे विद्यार्थियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन को 700 विद्यार्थियों को बैठाने में परेशानी उठानी पड़ती है। इस कारण स्कूल में दो शिफ्टों में कक्षाएं लगानी पड़ रही हैं।
स्कूल में हैं 24 कमरे
मॉडल संस्कृति स्कूल में फिलहाल छठी कक्षा से 12वीं तक 700 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। स्कूल में कुल 24 कमरे हैं। स्कूल में कमरों की कमी के चलते विद्यार्थियों को बरामदे में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। कमरों की कमी से स्कूल प्रशासन की ओर से कक्षाओं के सेक्शनों की संख्या भी कम करनी पड़ी है।
दो से तीन माह तक रहता है जलभराव
मानसून में हर सीजन के दौरान स्कूल परिसर बारिश के पानी से लबालब हो जाता है। स्कूल से समय पर पानी की निकासी नहीं होने से तीन महीने तक खेल मैदान के अलावा कमरों के अंदर तक पानी भरा रहता है। इससे बच्चों को खेल सुविधाओं के अलावा पढ़ाई पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

वर्सन:
स्कूल में कमरों का निर्माण करने के लिए पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन की टीम कई बार निरीक्षण कर चुकी है। कुछ दिनों पहले स्कूल पहुंची टीम ने प्रबंधन कमेटी से मिलकर जल्द कमरों का निर्माण करने के लिए कहा है। कमरों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
- प्राचार्य सुरेश यादव, शहीद दलबीर सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed