फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   15,542 Antyodaya and BPL families will not receive government ration in October.

Charkhi Dadri News: 15,542 अंत्योदय और बीपीएल परिवारों को अक्तूबर में नहीं मिलेगा सरकारी राशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
15,542 Antyodaya and BPL families will not receive government ration in October.
चरखी दादरी। जिले में अक्तूबर 2025 में 15,542 अंत्योदय एवं बीपीएल परिवार सरकारी राशन योजना से वंचित हो जाएंगे, क्योंकि उनका नाम विभाग द्वारा सूची से काटा जा रहा है। अक्तूबर में राशन पाने वाले परिवारों की संख्या 82,466 रह जाएगी, जबकि अप्रैल में यह संख्या 98,008 थी। पिछले कुछ महीनों में हर माह बीपीएल परिवारों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा सत्र में विपक्षी दलों ने प्रदेश में लगभग 75 प्रतिशत आबादी को मुफ्त राशन मिलने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा था कि इससे प्रदेश की प्रगति प्रभावित हो रही है और वास्तविक पात्र परिवार राशन योजना से वंचित रह जाते हैं, जबकि अपात्र परिवार इसका गलत फायदा उठा रहे हैं। इस पर राज्य सरकार ने पात्र परिवारों की पहचान और जांच-पड़ताल शुरू की, जिसमें हजारों परिवार जो इस योजना का अनुचित लाभ उठा रहे थे, पाए गए। इसके बाद उनकी राशन सूची से कटौती की गई।
विज्ञापन

राशन वितरण और परिवारों की संख्या
इस योजना के तहत परिवारों को हर माह गेहूं, चावल और तेल दिया जाता है, जबकि सर्दी के मौसम में बाजरा भी शामिल किया जाता है। सितंबर में जिले के 88,212 परिवारों को राशन जारी किया गया था। अप्रैल से अक्तूबर तक अंत्योदय व बीपीएल परिवारों की संख्या में क्रमिक गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब कितने परिवार योजना में थे शामिल
माह
परिवारों की संख्या
अप्रैल
98,008
मई
98,816
जून
92,708
जुलाई
89,915
अगस्त
88,347
सितंबर
88,212
अक्तूबर 82,466 (अनुमानित)
---------
अक्तूबर के लिए 82 हजार 466 परिवारों का राशन जारी होना है। गत अप्रैल में इन परिवारों की कुल संख्या 98008 थी। सितंबर माह के लिए 88212 परिवारों का राशन जारी हो चुका है। - कुलदीप सिंह, लेखाकार, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed