{"_id":"6624043ca41e4e94d6008d9c","slug":"15-school-buses-arrived-for-passing-two-were-found-unfit-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-116591-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पासिंग के लिए पहुंची 15 स्कूल बसें, दो मिलीं अनफिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पासिंग के लिए पहुंची 15 स्कूल बसें, दो मिलीं अनफिट
Sat, 20 Apr 2024 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sat, 20 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। प्राइवेट स्कूल बसों की शनिवार को पासिंग प्रक्रिया की गई। इस दौरान बसों के आवश्यक दस्तावेज व बॉडी आदि की जांच की गई। शनिवार को 15 बसों की जांच की गई। इनमें से 13 बसें पास की गई हैं। एक बस की बॉडी व एक का टायर कंडम होने की वजह से पासिंग नहीं की गई।
कनीना सड़क हादसे के बाद प्रशासन व विभाग हरकत में आया है। इससे पहले वाहनों की नियमित रूप से जांच नहीं की जा रही थी। सभी आवश्यक मानक पूरे नहीं करने वालीं बसें भी सड़कों पर दौड़ती रहीं। अब हादसे के बाद विभाग व प्रशासन जागा है। सरकार की ओर से प्राइवेट बसों के लिए 28 मानक तय किए गए हैं। इन मानकों पर खरा उतने वालीं बसों को ही सड़कों पर दौड़ने की अनुमति है। इन मानकों में बस की बॉडी का सही होना, चालक व परिचालक का लाइसेंस होना, प्राथमिक उपचार सुविधा आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।
शनिवार को विभाग की ओर से 15 स्कूली बसों की पासिंग प्रक्रिया पूरी की गई। 15 में से दो बसें मानकों में फेल पाई गईं। एक बस का टायर कंडम मिला तो दूसरी की बॉडी ही कंडम पाई गई।