फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   15 players won 16 medals in state level athletics competition

Charkhi Dadri News: राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में 15 खिलाड़ियों ने जीते 16 पदक

Thu, 17 Oct 2024 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Thu, 17 Oct 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
15 players won 16 medals in state level athletics competition
तियोगिता में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए आयोजक
चरखी दादरी। करनाल में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धा में प्रतिभा दिखाकर 15 खिलाड़ियों ने जिले की झोली में 16 पदक डाले हैं। जिले के कुल 50 खिलाड़ियों ने इस स्पर्धा में भाग लिया था, जिनमें से 15 ने पदक जीते। जिले के खिलाड़ियों का दल बुधवार को वापस लौट आया है।
विज्ञापन

बता दें कि 13 अक्तूबर को जिले के खिलाड़ी रवाना हुए थे। 14 व 15 अक्तूबर को इनके मुकाबले हुए। इनमें से 30 खिलाड़ी कोच बिजेंद्र फोगाट व 6 एथलीट कोच विजय शेखावत की अगुवाई में और अन्य अपने स्तर पर करनाल पहुंचे। इन खिलाड़ियों ने अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयुवर्ग में अपनी दावेदारी पेश की।
विज्ञापन

दादरी खेल मैदान से ऋषभ साहू ने अंडर-20 में डिस्कस थ्रो में भाग लिया और स्वर्ण पदक हासिल किया। निश्चय ने अंडर-18 में डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में भाग लिया। इसमें निश्चय ने डिस्कस में स्वर्ण पदक जबकि शॉटपुट में दूसरा स्थान हासिल रजत पदक अपने नाम किया। यश कादयान ने ट्रिपल जंप में रजत पदक हासिल किया। इनके अलावा कुछ अन्य खिलाड़ियों ने भी पदक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कालूवाला खेल स्टेडियम में अभ्यास करने वाले दो ही खिलाड़ी पदक जीत पाए जबकि चार अपने प्रतिद्वंद्वी से पिछड़ गए। विजेताओं में धोनी ने 800 मीटर में अंडर-20 आयुवर्ग में भाग लिया। इस दौड़ में उन्होंने सभी प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ा और प्रथम स्थान पाकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
इसी तरह मीनाक्षी ने अंडर-14 आयु वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया। ये खिलाड़ी पहले भी कई बार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं और जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी संधूबाला, एसोसिएशन प्रधान राजकुमार सिंह, सचिव राजेश कुमार, वरिष्ठ एथलेटिक्स कोच देवेंद्र डबास, हिसार जोन उप निदेशक सतबीर सिंह, कोच बिजेंद्र सिंह ने बधाई दी है।



अब ओडिशा में दिखाएंगे दम
अब जिले के 15 खिलाड़ी 25 से 29 अक्तूबर तक ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में होने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेंगे। इस बार ये खिलाड़ी प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed