फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   146 out of 172 villages and 8 out of 21 wards in the district have become drug free

Charkhi Dadri News: जिले में 172 में से 146 गांव और 21 में से 8 वार्ड बने नशा मुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
146 out of 172 villages and 8 out of 21 wards in the district have become drug free
 पांडवान गांव में ग्रामीणों और युवाओं को संबोधित करते एसपी अर्श वर्मा। 
चरखी दादरी। जिले के 84 प्रतिशत गांव और शहर के 38 फीसदी वार्ड नशा मुक्त घोषित हो चुके हैं। हाल ही में जिला पुलिस ने तीन गांवों को नशामुक्त घोषित किया है। इनमें खेड़ी बूरा, खेड़ी बत्तर औ पांडवान गांव शामिल हैं। अब नए आंकड़ों के अनुसार, जिले के 172 में से 146 गांव और 21 में से 8 वार्ड नशामुक्त घोषित हो चुके हैं।
विज्ञापन


सभी गांवों में ग्राम पंचायत की ओर से नशामुक्त गांव के बोर्ड लगाए जा चुके हैं। पुलिस अधिक्षक अर्श वर्मा नशा मुक्त घोषित किए गए तीनों गांवों के मौजिज लोगों को बधाई देने पहुंचे। उन्होंने उनसे संवाद भी किया। वहीं, मादक पदार्थों के सेवन के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए पुलिस अधिक्षक ने पांडवान गांव में तीनों गांवों के मौजिज लोगों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा ने कहा कि दादरी जिले को नशामुक्त बनाने का अभियान निरंतर जारी है। सरकार के निर्देशों पर पुलिस विभाग की ओर से चलाई जा रही मुहिम को जिलावासियों का सहयोग मिल रहा है। इसका नतीजा है कि 172 गांवों में से 146 गांव अब तक नशामुक्त बन चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजिज लोगों के साथ की बैठक



एसपी अर्श वर्मा ने पांडवान गांव में सरपंचों और मौजिज लोगों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य हर गांव, हर शहर और अंततः पूरे जिले को नशामुक्त करना है। इसके लिए हमें मिलकर काम करना होगा। हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह इस मुहिम में योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed