फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1435 Infected out of Corona without vaccine

बिना वैक्सीन के 1435 संक्रमितों ने कोरोना को दी मात

Wed, 06 Jan 2021 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:32 AM IST
विज्ञापन
1435 Infected out of Corona without vaccine
कोरोना संक्रमण के दौर को दस माह से अधिक का समय हो चुका है और दिसंबर में जाकर प्रदेश और देश में स्थिति थोड़ी संभली है। दादरी जिला की अगर बात करें तो मौजूदा कोरोना रिकवरी रेट 95.37 प्रतिशत है। जिले में चार जनवरी तक 1504 लोग कोरोना संक्रमित मिले चुके हैं और इनमें से 1434 कोरोना को मात देने में कामयाब रहे हैं, जबकि 26 संक्रमितों की मौत हुई है। जिले की कोरोना डेथ रेट 1.72 प्रतिशत है। अब जल्द ही जिले में कोरोना टीकाकरण शुरू होने जा रहा है और जिला स्वास्थ्य विभाग इसकी तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन

जिले में अप्रैल में कोरोना का पहला मामला सामने आया था। हिंडोल गांव निवासी संक्रमित को पांच दिन के अंदर ही दो रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग ने डिस्चार्ज कर 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया था। जिले में सितंबर में पहले कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी। अक्तूबर, नवंबर और दिसंबर में 24 संक्रमितों की मौत हुईं। जनवरी में भी एक संक्रमित दम तोड़ चुका है। 31 अगस्त तक जिले में 290 कोरोना संक्रमित मिले थे, जबकि इनमें से 211 स्वस्थ हुए थे। कोरोना काल में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ इजाफा हुआ है। जिले को 11 वेंटिलेटर और करीब 20 से अधिक मेडिकल ऑफिस मिले हैं। इसके अलावा जिले में ट्रू नेट मशीन से कोरोना सैंपल जांच की सेवा शुरू हुई है और मॉलीकुलर लैब बनाने की योजना पर काम चल रहा है।
विज्ञापन

अक्तूबर में मिले सर्वाधिक संक्रमित, दिसंबर में रिकवरी रेट बेहतर
जिले में एक माह के अंदर सर्वाधिक कोरोना पॉजिटिव केस अक्तूबर में मिले हैं। अक्तूबर में 355 लोग कोरोना संक्रमित मिले जबकि 341 स्वस्थ हुए। अक्तूबर में आठ संक्रमितों की मौत हुई। सितंबर में 334 कोरोना संक्रमित मिले और 187 स्वस्थ हुए। सितंबर में जिले में कोरोना से पहली मौत हुई। नवंबर में 345 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि 341 स्वस्थ हुए और आठ संक्रमितों की मौत हुई। दिसंबर में 171 कोरोना पॉजिटिव केस मिले और 338 संक्रमित स्वस्थ हुए। दिसंबर में आठ कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। जिले में चार जनवरी तक 1504 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं और इनमें से शहरी क्षेत्र से 510 संक्रमित शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 डॉक्टर समेत 38 स्वास्थ्यकर्मी भी हुए1 संक्रमित
कोरोना संक्रमण से 10 माह की जंग में डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने बेहतरीन भूमिका निभाई। लोगों का उपचार करते हुए 23 डॉक्टर समेत 38 स्वास्थ्यकर्मी संक्रमित हुए जिनमें आठ स्टाफ नर्स, दो एएनएम और चार आशा वर्कर शामिल हैं।
दम तोड़ने वाले संक्रमितों में से 14 पुरुष और 12 महिलाएं
जिले में अब तक 26 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई, जिनमें 14 पुरुष और 12 महिलाएं हैं। जिले में 39 वर्ष से लेकर 97 वर्ष तक के संक्रमित बुजुर्ग दम तोड़ चुके हैं। दम तोड़ने वालीं संक्रमित महिलाओं में से 70 फीसदी 50 से अधिक आयु की हैं। वहीं, दम तोड़ने वाले 14 पुरुषों में 80 फीसदी 50 से अधिक आयु के हैं।
- ये है जिले में 31 मार्च से लेकर 31 दिसंबर तक कोरोना की स्थिति
माह कुल सैंपल लिए एक्टिव केस मौत
31 मार्च 0 0 0
30 अप्रैल तक 394 0 0
31 मई तक 2936 12 0
30 जून तक 4883 31 0
31 जुलाई तक 7449 56 0
30 सितंबर तक 36253 222 1
31 अक्तूबर तक 60619 231 9
30 नवंबर तक 82320 230 17
31 दिसंबर तक 104325 45 25
जून की गर्मी में चुनौतीपूर्ण था पीपीई किट पहनना
- कोरोना काल में स्वास्थ्यकर्मी पूरी सावधानियां बरतने के बाद भी संक्रमित हुए। मई और जून में पीपीई किट घंटों तक पहने रखा बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। पहली बार इस तरह का अनुभव किया। अभी भी पूरी सावधानी बरत रहे हैं।
डॉ. संदीप, कोविड अस्पताल
कोरोना में ड्यूटी के अनुभव ने काफी कुछ सीखाया
कोरोना काल ने भी सभी को एक नया अनुभव दिया है और इसमें पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। विकट परिस्थितियों में ड्यूटी करने के अनुभव से काफी कुछ सीखा है। सावधानी बरतना बेहद जरूरी है और लोगों से अपील है कि वे कोरोना को हल्के में न लें।
सुरेंद्र, एसआई
मास्क और दो गज की दूरी का नियम सीखा गया कोरोना
सभी सफाईकर्मियों ने कोरोना के विकट समय में भी अपनी सेवाएं दी हैं और इसके लिए पूरे जिले के सफाईकर्मी बधाई के पात्र हैं। कोरोना का अनुभव सफाई कर्मियों को मास्क और दो गज की दूरी के नियम की पालना सीखा गया।
सुनीता, दादरी नप महिला सफाई कर्मी यूनियन प्रधान
लोगों के सहयोग से कोई परिवार नहीं सोया भूखे पेट
लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थितियों में शहर और जिले की विभिन्न संस्थाओं ने जिला प्रशासन की मदद से जरूरतमंद तक राशन किट पहुंचकर मानवता का परिचय दिया। संगठनों और व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग किया और कोई परिवार भूखे पेट नहीं सोया।

बलराम गुप्ता, हरियाणा व्यापार मंडल, जिला प्रधान
जिले का कोरोना रिकवरी रेट 95 प्रतिशत से उपर है। अब तक एक लाख छह हजार से अधिक सैंपल हम ले चुके हैं। कोरोना टीकाकरण की तैयारियां पूरी हो चुकी है और इससे संबंधित कुछ संसाधन हमारे पास पहुंचे भी है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed