फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   142 applications received in three colleges of Badhra section, highest in arts faculty

Charkhi Dadri News: बाढड़ा खंड के तीन कॉलेजों में आए 142 आवेदन, सबसे ज्यादा कला संकाय में

Sun, 09 Jun 2024 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 09 Jun 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
142 applications received in three colleges of Badhra section, highest in arts faculty
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाढड़ा/कादमा। बाढड़ा खंड के तीन कॉलेजों में दाखिले के लिए छह दिनों में कुल 142 आवेदन पहुंचे हैं। इनमें छात्र व छात्राओं ने कला संकाय में सबसे अधिक रूचि दिखाई है। बीकॉम संकाय में अब तक केवल सात ही आवेदन आए हैं।
प्रोफेसर उमेद लुहाच ने बताया कि मांढी हरिया राजकीय कॉलेज में अब तक कुल 55 आवेदन आए हैं। इनमें से बीए में 53 और बीकॉम में दो ही विद्यार्थियों ने आवेदन किया हैं। बाढड़ा महिला महाविद्यालय में 54 आवेदन आए हैं। इनमें से बीए के लिए 35, बीएससी नॉन मेडिकल के लिए 14 और बीकॉम में दाखिले के लिए पांच छात्राओं ने आवेदन किया है। कादमा राजकीय महाविद्यालय में दो कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। इसमें कुल 33 आवेदन आए हैं। ये सभी आवेदन केवल बीए में ही दाखिले के लिए हैं। बीकॉम में छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई आवेदन नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शुरुआती दो दिनों तीनों कॉलेजों में आवेदन नहीं पहुंचे। अब पिछले तीन दिनों से आवेदनों की संख्या बढ़ी है। विद्यार्थी भी एडमिशन के लिए रुचि दिखा रहे हैं। बीकॉम व बीएससी के इच्छुक विद्यार्थी कम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी 21 जून तक दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें किसी विषय या संकाय को लेकर संशय है तो वे संस्थान में आकर परामर्श ले सकते हैं। इसके लिए सभी संस्थानों में स्टाफ की नियुक्ति की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



फोटो : 11
मांढी हरिया गांव स्थित राजकीय कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed