{"_id":"6839f55320ebcc478b07a3c5","slug":"14-people-staked-claim-for-the-sarpanch-post-of-three-villages-8-in-hansavas-khurd-and-4-in-badhra-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-137940-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: तीन गांवों की सरपंची के लिए 14 ने ठोकी दावेदारी, हंसावास खुर्द में 8 तो बाढड़ा में 4 प्रत्याशी मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: तीन गांवों की सरपंची के लिए 14 ने ठोकी दावेदारी, हंसावास खुर्द में 8 तो बाढड़ा में 4 प्रत्याशी मैदान में
Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 30 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाढड़ा एसडीएम आशीष सांगवान के समक्ष नामांकन दाखिल करतीं पंचायत समिति की महिला प्रत्याशी।
बाढड़ा। पंचायत संस्था के आम और उप चुनाव में सरपंच और पंच पद पर दावेदारी जताने के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई है। बाढड़ा, डालावास और हंसावास खुर्द में सरपंच पद के लिए 14 ने ताल ठोकी है। वहीं, खोरड़ा, किष्कंधा, कारी धारणी, हंसावास खुर्द, बाढड़ा और डालावास में पंच पद के लिए कुल 36 नामांकन फाॅर्म प्राप्त हुए हैं। इन ग्राम पंचायतों के 25 वार्ड ऐसे हैं जिनमें पंच पद के लिए एक-एक ही नामांकन फाॅर्म भरकर जमा कराया गया है।
बता दें कि पंचायत संस्था के आम व उप चुनाव के तहत 15 जून को मतदान होना है। इसके लिए 24 मई से नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई थी। जिला निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सात टीमों ने नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार शाम पूरी कर ली है। बाढड़ा ग्राम पंचायत की बात करें तो सर्वसम्मति से महिला को सरपंच चुनने के कयासों पर विराम लग गया है। अंतिम दिन तक सरपंच पद के लिए 4 नामांकन फार्म जमा हुए। अंतिम समय में दाखिल किए गए नामांकन फाॅर्म की चर्चा देर शाम तक लोगों के बीच रही।
वहीं, हंसावास खुर्द में सरपंच पद के लिए 8 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। इसके अलावा डालावास ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए दो नामांकन दाखिल होने से मुकाबला आमने-सामने का रहेगा। इसके अलावा बाढड़ा पंचायत समिति के वार्ड-10 से दो प्रत्याशियों ने ताल ठोकी है।
विज्ञापन
- पंच पद पर यहां एक से ज्यादा ने ठोकी ताल
हंसावास खुर्द ग्राम पंचायत के वार्ड-4 में पंच पद के लिए दो, वार्ड-5 में तीन व वार्ड-8 में दो नामांकन फार्म जमा हुए। बाढड़ा ग्राम पंचायत के वार्ड-15 और 16 में भी पंच पद पद दो-दो लोगों ने दावेदारी जताते हुए नामांकन फाॅर्म जमा कराया।
- 2 जून तक वापस ले सकेंगे नामांकन
अवकाश के चलते 25 व 29 मई को नामांकन नहीं हुए जबकि शुक्रवार को अंतिम दिन सबसे अधिक नामांकन हुए। 31 मई को नामांकनों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 2 जून तक नामांकन वापस ले सकेंगे और उसी दिन चुनाव चिह्न दिए जाएंगे। 15 जून को प्रात: 8 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा और इसके तुरंत बाद मतगणना करके परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई है और हमने रिपोर्ट तैयार कर जिला उपायुक्त कार्यालय में भेज दी है। 31 मई का नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी जबकि 2 जून तक नामांकन फाॅर्म वापस लिए जा सकेंगे।
-अशोक कुमार, एसईपीओ, बाढड़ा