फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   14 inch drinking water line will be laid in Charkhi Dadri city instead of 12 inch

Charkhi Dadri News: चरखी दादरी शहर में डाली जाएगी 12 के बजाय 14 इंच की पेयजल लाइन, 15 मार्च से शुरू होगा काम

Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 05 Mar 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
14 inch drinking water line will be laid in Charkhi Dadri city instead of 12 inch
चरखी दादरी का जलघर।
चरखी दादरी। नगर के मुख्य चंपापुरी जलघर से शहर के आठ बूस्टिंग स्टेशनों और विभिन्न कॉलोनियों में पेयजल पहुंचाने वाली मुख्य लाइन अब बदली जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग 15 मार्च से काम शुरू करवाएगा। मौजूदा पेयजल लाइन 12 इंची जबकि इसकी जगह 14 इंची पेयजल लाइन डाली जाएगी। इससे पानी का प्रेशर बढ़ेगा और बूस्टिंग स्टेशनों को कम समय में भरा जा सकेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 115 करोड़ की पेयजल परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है। शहर की मुख्य लाइन बदलना भी इसी परियोजना का हिस्सा है। जलघरों की भंडारण क्षमता बढ़ाने के साथ जनस्वास्थ्य विभाग अब पेयजल लाइनों को बदलने का काम भी शुरू करने जा रहा है। योजना अनुसार, शहर में अब 350 एमएम चौड़ी पेयजल लाइन डाली जाएगी। नई पेयजल लाइन 2100 मीटर लंबाई में डलेगी और करीब 50 फीसदी शहर को इसका सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

दरअसल, जनस्वास्थ्य विभाग शहर व गांवों में पेयजल आपूर्ति में सुधार की दिशा में दो साल से काम कर रहा है। गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत काम जारी है, ताकि प्रत्येक घर तक नल के जरिये जल पहुंचाया जा सके। यह केंद्र सरकार की योजना है। अब तक जिले में पेयजल आपूर्ति में सुधार के लिए करीब 60 हजार मीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई गई है। जिलेभर में करीब 40 बूस्टिंग स्टेशनों के लिए पाइपलाइन बिछाई जानी हैं। इससे पेयजल संकट से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, शहर की मुख्य लाइन को बदलने का काम विभाग अब 15 मार्च से शुरू करेगा। रोहतक रोड रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज निर्माण की जगह को छोड़ा जाएगा और इस क्षेत्र में लाइन बाद में डाली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed