फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   132 kv main line conductor broken, black out in city and 12 villages

132 केवी मुख्य लाइन का कंडेक्टर टूटा, शहर और 12 गांवों में रहा ब्लैक आउट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
132 kv main line conductor broken, black out in city and 12 villages
चरखी दादरी। जिले के मुख्य चरखी बिजली सब स्टेशन से रेलवे रोड सब स्टेशन के लिए डाली गई 132 केवी लाइन का कंडेक्टर सोमवार रात टूट गया। इसके चलते शहर के अलावा 12 गांवों में ब्लैक आउट रहा और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि बिजली निगम की टीमें रात को ही फॉल्ट को दुरुस्त करने में जुट गईं। मंगलवार अलसुबह करीब साढ़े तीन बजे कंडेक्टर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल की गई। इससे पहले करीब साढ़े सात घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

रेलवे रोड बिजली सब स्टेशन को चरखी सब स्टेशन के जरिये बिजली आपूर्ति होता है। इसके लिजए 132 केवी की लाइन डाली हुई है। सोमवार रात करीब आठ बजे टावर नंबर 13 के समीप इस लाइन का कंडेक्टर टूट गया। कंडेक्टर टूटने के कारण रेलवे रोड सब स्टेशन और 33 केवी कमोद सब स्टेशन की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फॉल्ट का पता चलते ही निगम के करीब 40 कर्मचारियों की टीमों ने लाइन की पेट्रोलिंग शुरू कर दी और टावर संख्या 13 पर टीम को फॉल्ट मिल गया। वहीं, रात को ही भिवानी से भी एक टीम को दादरी बुलाया गया। करीब साढ़े सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद निगम टीमों ने क्षतिग्रस्त कंडेक्टर को बदलकर बिजली आपूर्ति को बहाल किया।
विज्ञापन

इससे पहले फॉल्ट की सूचना मिलते ही एक्सईएन सचिन यादव और शहरी एसडीओ प्रदीप सोनी भी मौके पर पहुंचे। फॉल्ट ठीक होने तक दोनों अधिकारी वहां रहे और कंडेक्टर बदलने के बाद ही वापस गए। वहीं, बिजली आपूर्ति गुल रहने से शहर की करीब 80 हजार की आबादी के अलावा गांवों में रहने वाले करीब 30 हजार लोगों को भी परेशानियों से दो-चार होना पड़ा। शहर के साथ लगते गांव रावलधी और समसपुर के अलावा कमोद व मिर्च में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य लाइन का कंडेक्टर टूटने की वजह से बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया। रात को ही हमारी टीमें फॉल्ट खोजने में जुट गई थीं और मंगलवार अलसुबह कंडेक्टर बदलकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
प्रदीप सोनी, एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed