{"_id":"6648f3c3c8e97d584e0e47bb","slug":"1300-trainees-included-in-jbt-assignment-program-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-117867-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जेबीटी असाइनमेंट कार्यक्रम में 1,300 प्रशिक्षु शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जेबीटी असाइनमेंट कार्यक्रम में 1,300 प्रशिक्षु शामिल
Sun, 19 May 2024 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 19 May 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव बिरही कलां स्थित डायट में दो दिवसीय डीएलएड यानी जेबीटी शिक्षक प्रशिक्षु असाइनमेंट कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हो गया। इस दौरान डायट प्राध्यापकों ने प्रशिक्षुओं के इंटर्नशिप के दौरान किए गए कामकाज की समीक्षा की। कार्यक्रम में 1,300 प्रशिक्षु शामिल हुए।
डायट के प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशिक्षुओं की सात सप्ताह की इंटर्नशिप 16 मई को पूरी हो गई थी। इसके बाद दो दिवसीय असाइनमेंट कार्यक्रम हुआ है। इसके तहत डायट प्राध्यापकों की ओर से इंटर्नशिप के दौरान तैयार की गई शिक्षण फाइल, टीएलएम, विद्यार्थी संचयी अभिलेख, उपचारात्मक शिक्षण व अन्य कार्यों का मूल्यांकन किया गया। शिक्षण पाठ योजना की समीक्षा की गई। इसमें सुधार के नए तौर-तरीके बताए गए।
प्राचार्य ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि असाइनमेंट कार्यक्रम सुचारू से संपन्न हो गया। गर्मी सीजन को देखते हुए बिजली-पानी का समुचित प्रबंध किया गया। प्रशिक्षुओं ने अनुशासन में रहते प्राध्यापकों का भरपूर सहयोग किया। इस कार्यक्रम में चरखी दादरी व भिवानी जिला के 33 शिक्षण कॉलेजों से करीब 1,300 प्रशिक्षु शामिल हुए।
विज्ञापन
इस दौरान प्रवक्ता सुजीता, वीरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, डॉ. ओमप्रकाश पंवार, मोनिका, राकेश गोदारा, श्रुति ने प्रशिक्षुओं की इंटर्नशिप का मूल्यांकन किया। इस दौरान प्रवक्ता सोमबीर जाखड़, लिपिक रमेश कुमार व संजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।