{"_id":"64bc229e632bd4b1ac0a5b84","slug":"13-policemen-line-spot-including-bus-stand-outpost-staff-charkhidadri-news-c-21-hsr1019-183605-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: बस स्टैंड चौकी स्टाफ सहित 13 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: बस स्टैंड चौकी स्टाफ सहित 13 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर
Sun, 23 Jul 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Sun, 23 Jul 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
बस स्टैंड पुलिस चौरी जहां का पूरा स्टाफ लाइन हाजिर किया गया है।
चरखी दादरी। एसपी नितिका गहलोत ने शनिवार शाम शहर के निरीक्षण के बाद बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बस स्टैंड चौकी के पूरे स्टाफ सहित 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी इस कार्रवाई से शहर में तैनात पुलिसकर्मियों में खलबली मच गई।
दादरी शहर में पार्किंग की बड़ी समस्या है। इसके कारण चालक सड़क पर अपने वाहन खड़े कर देते हैं। इसके चलते ज्यादातर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इस समस्या के चलते बस स्टैंड रोड पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखनी की जिम्मेदारी पीसीआर-4 के अलावा राइडर नंबर-13 और बस स्टैंड चौकी स्टाफ को दी हुई है। शाम पांच बजे के बाद कभी-कभार ही राइडर या पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मी नजर आते हैं। उनकी यह लापरवाही एसपी नितिका गहलोत के संज्ञान में भी आई।
इसके चलते शनिवार शाम करीब सात बजे एसपी अपने आवास से अकेले ही पैदल निकल पड़ीं। वो वाया परशुराम चौक होते हुए बस स्टैंड तक पहुंचीं। इस दौरान उन्हें दोनों तरफ सड़क पर वाहन खड़े मिले। यहां न तो पीसीआर-4 नजर आई और न ही राइडर-13। पीसीआर पर तीन और राइडर पर दो पुलिसकर्मी तैनात ही। इतना ही नहीं एसपी ने बस स्टैंड चौकी प्रभारी भीम सिंह समेत सभी 13 पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया।
विज्ञापन
शनिवार शाम पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जांचने के लिए मैंने जायजा लिया। बस स्टैंड चौकी स्टाफ समेत पीसीआर और राइडर पर तैनात पुलिसकर्मी ड्यूटी में कोताही बरतते मिले। इसके चलते इन 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है।
-नितिका गहलोत, एसपी, चरखी दादरी