{"_id":"6838bc242f274e380c0f89e0","slug":"13-mm-rain-charkhi-dadri-news-c-126-1-shsr1012-137862-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: 20 मिनट में 13 एमएम बरसे बदरा, मुख्य सड़कों और गलियों में जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: 20 मिनट में 13 एमएम बरसे बदरा, मुख्य सड़कों और गलियों में जलभराव
Fri, 30 May 2025 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Fri, 30 May 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
रोहतक रोड पर दुकानों के सामने भरा पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। शहर व आसपास के क्षेत्र में वीरवार दोपहर बाद तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। दादरी शहर में करीब 20 मिनट के अंदर 13 एमएम बारिश हुई। इससे शहर के कई भागाें में जलभराव हो गया जबकि सीवर लाइनें भी बैक मार गईं। इससे लोगों को परेशानियां उठानी पड़ीं।
वहीं, बारिश होने से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। जिन किसानाें ने पिछले चार-पांच दिन पहले हुई बारिश के बाद बाजरे की बिजाई की थी, उसको नुकसान हुआ है। हालांकि, बारिश के बाद मौसम खुशनुमा हो गया है। लोगों को चिपचिपी गर्मी से राहत मिली।
वीरवार सुबह से ही मौसम में बदलाव आ गया था। दिन के समय धूप रही। बीच में हल्के बादल छाए रहे। दिन के समय उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे। दिन में तीन बजे शहर के पश्चिमी छोर से हवा का दबाव बना और बारिश शुरू हो गई।
विज्ञापन
बारिश के बाद वीरवार को अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार की तुलना में अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़ा है।
मौसम विभाग के अनुसार, दो जून को फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसकी वजह से मौसम में बदलाव आएगा। मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। बंगाल की खाड़ी में भी डीप-डिप्रेशन बना हुआ है। इससे मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। गत 25 मई को मानसून केरल पहुंच चुका है। केरल