{"_id":"67bc2f8feb0410dd100d1d4e","slug":"13-councillors-mobilized-in-dadri-and-reached-municipal-council-accused-the-chairman-of-corruption-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dadri: लामबंद हो 13 पार्षद पहुंचे नगर परिषद, चेयरमैन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप; कहा- असुरक्षित हैं महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dadri: लामबंद हो 13 पार्षद पहुंचे नगर परिषद, चेयरमैन पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप; कहा- असुरक्षित हैं महिलाएं
Mon, 24 Feb 2025 02:06 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:06 PM IST
सार
पार्षदों ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर चेयरमैन बक्शीराम सैनी अलग प्रकार से बजट मंगा रहे हैं। कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। साथ ही कहा कि शहर में सफाई नहीं हो पा रही है और हर जगह पर कूड़े के ढ़ेर लगे हुए हैं।
विज्ञापन
पार्षद
- फोटो : संवाद
विस्तार
चरखी-दादरी नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को 13 पार्षद लामबंद होकर चेयरमैन के पास पहुंचे। विकास कार्यों में भ्रष्टाचार कर रुपये गबन करने के आरोप लगाए। साथ ही नगर परिषद में महिलाओं की स्थिति असुरक्षित और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप भी अधिकारियों पर मंढा।
विज्ञापन
पार्षदों ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर चेयरमैन बक्शीराम सैनी अलग प्रकार से बजट मंगा रहे हैं। कार्यों के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है। साथ ही कहा कि शहर में सफाई नहीं हो पा रही है और हर जगह पर कूड़े के ढ़ेर लगे हुए हैं। कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग की ओर 115 करोड़ का बजट जारी हुआ है, फिर भी नगर परिषद का रुपये उनमें बर्बाद किया जा रहा। विकास कार्य के नाम पर चेयरमैन मोटा कमीशन कमा रहा है। शहर में 80 लाख से ट्रैफिक लाइटें लगाई।
विज्ञापन
इनका कार्य यातायात विभाग की ओर से होता है और इसका फंड भी आता है, लेकिन नगर परिषद से बजट लाकर रुपये की बर्बादी की जा रही है। साथ ही वार्ड में भी लाइटें लगाने और अन्य कार्य में सहयोग नहीं कर रहे और पार्षदों पर विकास कार्य में बाधा डालने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी असुरक्षित हैं और वे समाज में अपनी इज्जत और नौकरी बचाने के लिए अपनी बात किसी से नहीं कह रही हैं। इसके साथ ही गाली-गलौच करने का आरोप भी चेयरमैन के माथे पर मंढा। वहीं, चेयरमैन से बातचीत के दौरान उन्होंने आरोपों को नकारा है और पार्षदों के आपस में मिलकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन