फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12th examination held at 31 centers, two UMCs formed

31 केंद्रों पर हुई बारहवीं की परीक्षा, दो यूएमसी बने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
12th examination held at 31 centers, two UMCs formed
चरखी दादरी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा में शुक्रवार को दो विद्यार्थी नकल करते पकड़े गए। इन विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं। शुक्रवार को केमिस्ट्री व अकाउंट विषय की परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा 31 केंद्रों में करवाई गई। शिक्षा बोर्ड फ्लाइंग ने गांव मिसरी व अचीना परीक्षा केंद्रों का दौरा किया। ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्रों में बाहरी लोगों की भीड़ ज्यादा देखने में आ रही है। बोर्ड फ्लाइंग टीम सदस्य जयकरण ने बताया कि शुक्रवार को बौंदकलां स्थित महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहे परीक्षा केंद्र में दो विद्यार्थियों को नकल करते पकड़ा गया। दोनो विद्यार्थियों के यूएमसी बनाए गए हैं। जयकरण ने बताया कि 31 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा करवाई गई। परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। सभी केंद्रों का शिक्षा बोर्ड द्वारा गठित उड़नदस्तों ने निरीक्षण किया। केंद्रों के बाहर पुलिस जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed