फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   127 players participated in the sixth district level swimming competition, the winners will show their talent in the state level competition

Charkhi Dadri News: छठी जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में 127 खिलाड़ियों ने लिया भाग, विजेता राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा

Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 25 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
127 players participated in the sixth district level swimming competition, the winners will show their talent in the state level competition
आर्यन स्कूल में छठी जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मंत्री ओमप्रकाश यादव। विज्ञप
- समाज कल्याण एवं रोजगार मंत्री ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ
विज्ञापन

- छह वर्गों में प्रतिभागी लेंगे हिस्सा, विजेता बहादुरगढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे प्रतिभा
- खेलों के माध्यम से सुनहरा भविष्य बना सकते हैं युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
चरखी दादरी। आर्यन स्कूल में चल रही छठी जिला तैराकी प्रतियोगिता में शनिवार को समाज कल्याण एवं रोजगार मंत्री ने पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को 29 जून से 2 जुलाई तक बहादुरगढ़ में होने वाली राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा। छह वर्गों में होने वाली एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिला के 127 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
समाज कल्याण एवं रोजगार मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि खेल ही वो मध्यम है जिससे डिप्रेशन जैसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। खेल ही हैं जहां हार को सहज भाव से और जीत को पूरी विनम्रता के साथ स्वीकार किया जाता है। स्थानीय आर्यन स्कूल में जिला तैराकी संघ की ओर से छठी जिला तैराकी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारा यह क्षेत्र सूखा समझा जाता है और ऐसे क्षेत्र में तैराकी की सुविधा बहुत बड़ी बात है। तैराकी एक ऐसा खेल है जिसमें शरीर के प्रत्येक अंग का जोर लगता है। ऐसे में तैराकी पूरे शरीर की कसरत के लिए काफी है। उन्होंने कहा कि आज के युग में हर कोई किसी न किसी कारण से परेशान में रहता है, जिसके कारण लोग डिप्रेशन का भी शिकार होते जा रहे है। केवल खेल ही वो माध्यम है जिससे डिप्रेशन जैसी समस्या से भी छुटकारा पाया जा सकता है। खेलो में हार को भी सहजता के साथ स्वीकार किया जाता है और जीत बड़ी विनम्रता के साथ ग्रहण की जाती है। इसलिए जीवन में हमेशा खेलों को शामिल रखें। खेलो से शरीर भी स्वस्थ रहता है और अब सरकार की ओर से पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को रोजगार भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- छह वर्गों में भाग ले रहे हैं जिले के 127 खिलाड़ी
जिला तैराकी संघ के प्रधान ऋषिपाल उमरवास ने बताया कि एक दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के 127 खिलाड़ी छह वर्गों में भाग ले रहे हैं। वरिष्ठ महिला एवं पुरुष वर्ग के अलावा विभिन्न आयु वर्ग के छह ग्रुप बनाए गए हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को बहादुरगढ़ में होने वाली चार दिवसीय राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर जिला तैराकी संघ के उप प्रधान विक्रम फौगाट, जितेंद्र सिंह व प्रदीप कुमार, सचिव जगत सिंह, संयुक्त सचिव विशाल, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार, आयोजन सचिव विजेंद्र सिंह व चंद्रप्रकाश, विधि परामर्श कर्ता विक्रमजीत सिंह, सदस्य रमेश, अमरजीत सिंह, राजकुमार, उमेद सिंह पूनिया, जयवीर सांगवान, सोमबीर अहलावत, नवदीप व जय सिंह आदि उपस्थित रहे।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed