{"_id":"62b9fd80e436fc107854aa34","slug":"121-posts-of-trainees-are-lying-vacant-in-departments-soon-iti-pass-youth-will-be-recruited-charkhidadri-news-hsr6353043189","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभागों में प्रशिक्षुओं के 121 पद पड़े खाली, जल्द होगी आईटीआई पास युवाओं की भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभागों में प्रशिक्षुओं के 121 पद पड़े खाली, जल्द होगी आईटीआई पास युवाओं की भर्ती
विज्ञापन
चरखी दादरी। राष्ट्रीय प्रशिक्षुता अधिनियम के तहत सभी विभाग अपने कार्यालयों में रिक्त पदों पर आईटीआई पास युवाओं को कौशल विकास के लिए रोजगार देना सुनिश्चित करें। सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में प्रशिक्षु अधिनियम की पालना के लिए बुलाई गई बैठक को संबोधित करते हुए नगराधीश नरेंद्र कुमार ने ये निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिला के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में इस समय 163 प्रशिक्षु काम कर रहे हैं, जबकि 121 पद खाली हैं। इन पदों पर अधिकारी शीघ्र योग्य अप्रेंटिस की नियुक्तियां करवाएं। बिजली वितरण निगम के कार्यालय में भिवानी से नेशनल अप्रेंटिस के पोर्टल को चलाया जा रहा है, इसे शीघ्र अति शीघ्र दादरी कार्यकारी अभियंता के कार्यालय से चलाया जाए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग में प्रशिक्षु के 22 पद रिक्त हैं और यहां स्टाफ की भी आवश्यकता है।
पब्लिक हेल्थ के कार्यकारी अभियंता अपने कार्यालय में युवाओं को एक वर्ष के लिए रोजगार प्रदान करें।
नगराधीश ने कहा कि नशा मुक्त हरियाणा बनाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने प्रयास व साथी नाम से दो नए मोबाइल एप लांच किए हैं और जनहित में 90508-91508 नंबर जारी किया है। इसी प्रकार राज्य चौकसी ब्यूरो ने आम नागरिकों को भ्रष्टाचार की शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर 18001802022 व 1064 नंबर जारी किया हुआ है। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में ये टोल फ्री नंबर के बोर्ड या डिस्पले लगवाना सुनिश्चित करें। जिससे कि सभी लोगों को इनके बारे में जानकारी मिल सके। नरेंद्र कुमार ने बैठक में ई-ऑफिस में कार्य किए जाने तथा सीएम विंडो की शिकायतें लंबित ना रखे जाने के बारे में भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
- ये रहे मौजूद
इस मौके पर डिप्टी डीईओ जलधीर कलकल, आईटीआई प्रिंसिपल अजय खोखर, डॉ. सुनील जांगड़ा, बागवानी अधिकारी डॉ. अरूण कुमार, महिला एवं बाल विकास अधिकारी गीता सहारण, एसडीओ धर्मप्रकाश, नितिन खंडेलवाल, सुशासन सहयोगी दिनेश, स्वाति अग्रवाल, राजेश लांबा, प्रदीप शर्मा आदि उपस्थित रहे।