{"_id":"6858585de2709fafe7008c08","slug":"12-selected-for-rugby-football-competition-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1003-139257-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता के लिए 12 का किया चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: रग्बी फुटबाल प्रतियोगिता के लिए 12 का किया चयन
Mon, 23 Jun 2025 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के शहीद भगत सिंह स्पोटर्स अकादमी में तीसरी जूनियर महिला व पुरुष रग्बी फुटबाल जिलास्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें जिला से 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें 12 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय स्पर्धा के लिए चयन किया गया।
कोच राजेश तक्षक ने बताया कि 24 जून को हिसार में हरियाणा रग्बी फुटबाल चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी। इसमें हर जिला से टीमें भाग लेंगी। रविवार को जिलास्तरीय स्पर्धा आयोजित कर खिलाड़ियों का चयन किया गया। इसमें जिला की टीम के लिए पहले स्थान पर कैप्टन लकी कासनी, द्वितीय प्रियांशु तक्षक, तृतीय स्थान आदित्य बोरा, राहुल चरखी रहे। इसी प्रकार लड़कियों में प्रथम स्थान पर टीम कैप्टन खुशबू सांवड, द्वितीय निधि ढाणी, तृतीय अनीता रावलधी को शामिल किया गया। जिला रग्बी फेडरेशन सचिव कोच राजेश तक्षक ने बताया कि प्रतियोगिता में महिला प्रशिक्षक सुरेश तक्षक व दीक्षा तक्षक की निगरानी रही।
इस दौरान दिलबाग सिंह, जिला प्रधान एडवोकेट मेहरचंद सांगवान, कोषाध्यक्ष जयभगवान रावलधी, उपप्रधान ओमवीर महाराणा, कुलवंत वकील, अध्यक्ष जयराम प्रेमी, जयवीर, प्रदीप सरपंच सौंफ, अनिल रंगीला आदि मौजूद रहे।