फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   12 councilors alleged, city residents are troubled by problems, chairman is engrossed in election campaign

Charkhi Dadri News: 12 पार्षदों ने लगाया आरोप, शहरवासी समस्याओं से त्रस्त, चेयरमैन चुनावी प्रचार में मस्त

Sun, 19 May 2024 04:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Sun, 19 May 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
12 councilors alleged, city residents are troubled by problems, chairman is engrossed in election campaign
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। चुनावी माहौल में 12 पार्षदों ने शनिवार को लामबंद होकर नगर परिषद के चेयरमैन बक्शीराम सैनी के खिलाफ फिर से मोर्चा खोल लिया। नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों ने प्रेसवार्ता कर प्रधान पर भ्रष्टाचार और विकास कार्याें में भेदभाव समेत जनसमस्याओं का समाधान न करने के आरोप लगाए। पार्षदों ने कहा कि शहरवासी समस्याओं से त्रस्त हैं, जबकि बक्शीराम सैनी चुनावी प्रचार में मस्त हैं। ये समझ से परे है कि वे जनता के बीच जाकर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं।
शनिवार को आयोजित प्रेसवार्ता में पार्षदों ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था चौपट है। कचरा उठान का टेंडर के बाद हालात बद से बदतर हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस टेंडर में भ्रष्टाचार हुआ है।प्रशासन व सरकार को इसकी विजिलेंस जांच करवानी चाहिए। पार्षदों ने कहा कि इस समय पेयजल संकट शहरवासियों के लिए सबसे बड़ी समस्या है। वार्डाें में सात से आठ दिन बाद पानी की आपूर्ति की जा रही है। इसमें भी कहीं सीवर मिक्स तो कहीं अपर्याप्त पानी पहुंच रहा है। चेयरमैन ने किसी वार्ड में जाकर लोगों से समस्याएं नहीं जानी है। इसके अलावा पार्षदों ने बिजली संबंधी समस्या भी प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन



जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेलगाम
पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर के ज्यादातर वार्डाें में सीवर व पेयजल संबंधी समस्या बनी हुई है। जब वे समस्याओं के समाधान के लिए जनस्वास्थ्य विभाग से संपर्क करते हैं तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता। पार्षदों का कहना है कि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बेलगाम हैं और शहरवासी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



- नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद भी विकास की रफ्तार सुस्त
प्रेसवार्ता में पार्षद जयसिंह, नवीन बिंदल, मनोज वर्मा, नवीन प्रजापति, सतबीर चौहान, सुधीर स्वामी, विनोद सिंघमार, अजय सांगवान, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांगवान, सत्यवान पहल, विरेंद्र चरखी ने कहा कि नगर आयुक्त का चार्ज संभालने के बाद एडीसी डॉ. जयेंद्र सिंह ने उन्हें एक समान शहरी विकास करवाने के लिए आश्वस्त किया था। नगर आयुक्त की अपील पर उन्होंने पुराने गिले-शिकवे भूलाकर चेयरमैन से शहर में विकास कार्य करवाने की मांग की थी। इसके बावजूद शहरी विकास अभी सुस्त है।








आचार संहिता के चलते विकास कार्य रुके हैं। इसके हटते ही शहरी विकास और रफ्तार पकड़ेगा। भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं का समाधान न करवाने के आरोप बेबुनियाद हैं। - बक्शीराम सैनी, चेयरमैन, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed