फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   1.12 crore rupees were duped by promising profits in trading, third accused arrested

Charkhi Dadri News: ट्रेडिंग में लाभ का झांसा देकर ठगे थे 1.12 करोड़ रुपये, तीसरा आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Jan 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Mon, 05 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
1.12 crore rupees were duped by promising profits in trading, third accused arrested
चरखी दादरी। साइबर क्राइम थाना पुलिस टीम ने शहर निवासी व्यक्ति से ट्रेडिंग में लाभ कमाने का लालच देकर एक करोड़ 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भावेश धवे गुजरात के राजकोट जिले के बहरपुरा का रहने वाला है। आरोपी से ठगी में प्रयोग किए गए दो मोबाइल फोन व तीन सिमकार्ड बरामद किए गए हैं। पूछताछ के लिए उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गत 12 दिसंबर को दादरी के वार्ड सात निवासी देवेंद्र ने पुलिस को शिकायत दी थी जिसमें उसने बताया था कि गत छह अक्तूबर को उसके पास अनजान रूसी महिला की सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। उक्त महिला ने उसे बताया कि वह भारत में बंगलूरू में एक कंपनी में सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसने दोस्ताना तरीके से बातचीत कर व्हाट्सएप नंबर मांगा। उस महिला ने बताया कि वह स्टॉक मार्केट में रुपये निवेश कर काफी रिटर्न प्राप्त करती है। यदि वह स्टॉक मार्केट में इंवेस्ट करना चाहता है तो वह अच्छा प्रॉफिट करवा सकती है।
विज्ञापन

जिस पर उक्त महिला ने उसे एक स्टॉक एनालिस्ट का मोबाइल नंबर देकर उससे बात करने को कहा। इसके बाद उक्त लोगों की बातों में आकर उसने दिसंबर माह तक करीब एक करोड़ 12 लाख रुपये उनके द्वारा बताए गए खातों में भेज दिए। बाद में उसे उसके साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के आधार पर दादरी साइबर क्राइम थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। इस मामले में पुलिस ने ठगी के आरोपी महाराष्ट्र के ठाणे निवासी मंजीत महतो को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी मामले में पुलिस द्वारा गुजरात के वडोदरा के सियापुरा निवासी अवदेश यादव को गिरफ्तार किया जा चुका है।

दादरी साइबर क्राइम थाना प्रभारी पीएसआई संदीप व उनकी टीम ने शनिवार को गुजरात के राजकोट जिले के बहरपुरा निवासी भावेश धवे को राजकोट के मोटा मावा से गिरफ्तार किया। आरोपी से ठगी में प्रयोग किए गए दो मोबाइल फोन और तीन सिम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ के लिए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed