फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   110 candidates to stake claim from 11 zilla parishad wards, forms to be trimmed today

जिला परिषद के 11 वार्डों से 110 उम्मीदवारों की दावेदारी, आज होगी फार्मों की छंटनी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
110 candidates to stake claim from 11 zilla parishad wards, forms to be trimmed today
चरखी दादरी। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। नामांकन फार्म लेने के लिए बनाए गए केंद्रों पर अंतिम दिन जमा कराने वालों की भीड़ उमड़ी। अंतिम दिन जिला पार्षद, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच और पंच के उम्मीदवारों ने संबधित केंद्रों पर पहुंचकर नामांकन-पत्र दाखिल किए। जिला परिषद के उम्मीदवारों की बात करें तो 11 वार्डों से 110 नामांकन फार्म जमा हुए हैं। सर्वाधिक 16 नामांकन वार्ड-8 से आए हैं।
विज्ञापन

दादरी की जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त प्रीति के मार्गदर्शन में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया संपन्न हुई। स्थानीय लघु सचिवालय के सभागार में अतिरिक्त उपायुक्त अनुराग ढालिया ने दादरी जिला परिषद के 11 वार्डों में पार्षद पद के उम्मीदवारों से नामांकन पत्र प्राप्त किए। अंतिम दिन 60 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र जमा करवाए। इनमें अनुसूचित वर्ग से तीन महिला, 6 पुरुष, पिछड़ा वर्ग क से चार पुरुष, सामान्य श्रेणी के 28 पुरुष व 19 महिलाओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब जिला परिषद के वार्ड 1 में नौ, वार्ड दो में 14, वार्ड 3 में 14, वार्ड 4 में 8, वार्ड पांच में 11, वार्ड 6 में 9, वार्ड 7 में 7, वार्ड 8 में 16, वार्ड नौ में 7, वार्ड 10 में 6 और वार्ड 11 से नौ सहित सभी 11 वार्डों में कुल 110 उम्मीदवार मैदान में हैं। नामांकन के समय लघु सचिवालय के सभागार में एडीसी के साथ जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह, रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत, पीओ सुभाष सैनी, एपीओ रामनिवास, विरेंद्र हुड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर बाढड़ा खंड में एसडीएम व निर्वाचक पंजीयन अधिकारी डॉ. विरेंद्र सिंह के समक्ष शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 38 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। अब यहां पंचायत समिति के 20 वार्डों में 98 उम्मीदवार हो गए हैं। इनमें अनुसूचित वर्ग की 8 महिलाएं, दस पुरुष, पिछड़ा वर्ग क से दो महिलाएं, सामान्य श्रेणी की 36 महिलाएं और 42 पुरुष शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- झोझू में पंचायत समिति के 23 वार्डों से आए 108 नामांकन
झोझू खंड के लिए रिटर्निंग ऑफिसर नगराधीश नरेंद्र कुमार ने पंचायत समिति सदस्य पद के नामांकन पत्र प्राप्त किए। यहां समाचार लिखे जाने तक 59 नामांकन पत्र जमा करवाए गए। झोझू पंचायत समिति के 23 वार्डों से कुल 108 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं।
- बौंदकलां खंड में ब्लॉक समिति के 33 तो पंचों के आए 58 नामांकन
बौंद खंड की पंचायत समिति के 18 वार्डों के लिए शुक्रवार को 33 नामांकन पत्र जमा किए गए। यहां निर्वाचन अधिकारी व कृषि उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण ने नामांकन पत्र प्राप्त किए। दादरी खंड पंचायत समिति के सहायक निर्वाचन अधिकारी व नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 27 वार्डों से 58 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा करवाए हैं। यहां अब कुल 127 उम्मीदवार हो गए हैं।

- 29 अक्तूबर को होगी छंटनी
उपायुक्त प्रीति ने बताया कि जमा हुए नामांकन पत्रों की 29 अक्तूबर को छंटनी की जाएगी। इसके बाद 31 अक्तूबर को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को आरओ ऑफिस में चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed