{"_id":"683f500b66a05b3fe30ab40b","slug":"11-trades-in-kalali-balali-iti-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1001-138149-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: कलाली-बलाली आईटीआई में 11 ट्रेड का विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: कलाली-बलाली आईटीआई में 11 ट्रेड का विकल्प
Wed, 04 Jun 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 04 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झोझूकलां। गांव कलाली-बलाली स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 6 जून से दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी। इच्छुक युवाओं के लिए संस्थान में 11 ट्रेड का विकल्प है। इन ट्रेड में 340 सीटें निर्धारित हैं। प्राचार्य सुरजीत बजाड़ ने बताया कि आईटीआई दाखिला प्रक्रिया की तैयारियां की जा रही हैं।
उन्होंने बताया कि आईटीआई में प्रशिक्षण लेकर छात्र अपने जीवन में किसी विशेष कौशल में आगे बढ़ सकते हैं। आईटीआई पासआउट के लिए विभिन्न सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में काम करने का विकल्प रहेगा। जबकि स्वयं का रोजगार भी शुरू कर सकते हैं।
सुरजीत बजाड़ ने बताया कि गवर्नमेंट आईटीआई कलाली-बलाली में विभिन्न व्यवसायों की ट्रेनिंग दी जाती है। इनमें वेल्डर, टर्नर पेंटर फीटर, इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन, कोपा, प्लंबर, मोटर मैकेनिक व्हीकल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनर, सोलर टेक्नीशियन व ड्रेस मेकिंग शामिल हैं।